back to top

जम्मू-कश्मीर के रियासी और कठुआ में वर्षा जनित घटनाओं में दो की मौत, बस हादसे में 20 घायल

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के रियासी और कठुआ जिलों में वर्षा जनित दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। वहीं, जम्मू के बाहरी इलाके में एक बस दुर्घटना में कम से कम 20 लोग घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।

अधिकारियों के अनुसार, रियासी जिले के माहोर क्षेत्र में मलाई नाले के पास भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसमें एक ट्रक फंस गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में जमलान गांव निवासी शाहबाज अहमद की मौत हो गई, जबकि जावेद अहमद और अब्दुल गनी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे की है। घायलों को बचावकर्मियों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

कठुआ जिले में ड्रीमलैंड पार्क के पास उफान पर आई नदी को पार करते समय आई अचानक बाढ़ में एक कार बह गई। इस हादसे में रवि नामक व्यक्ति की मौत हो गई। एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने शव को बरामद कर लिया है।

इस बीच, जम्मू के बाहरी इलाके आर.एस. पुरा के अरनिया क्षेत्र में एक निजी बस के पलटने से कुछ विद्यार्थियों सहित कम से कम 20 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बस जम्मू जा रही थी तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क से फिसलकर एक खुले मैदान में पलट गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई गई है।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के कप्तान बने, सूर्यवंशी पहली बार टीम में शामिल

नई दिल्ली। कई दिनों से चल रही खबरों पर आज श्रेयस अय्यर नए कप्तान के तौर पर भारतीय टी20 टीम के कप्तान बनाए...