back to top

ठाकुरगंज में रहस्यमय बीमारी से दो दिनों में दो की मौत

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। शहर के ठाकुरगंज क्षेत्र में बीते दो दिनों में रहस्यमय बीमारी दो लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मरने वालों को अचानक सांस लेने मेें तकलीफ हुई और आॅक्सीजन लेवल कम हो गया। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। बहरहाल अभी स्वास्थ्य विभाग ने घटना का संज्ञान नहीं लिया है।

ठाकुरगंज के करीमनगर के रहने वाले चांदबाबू 40 जरदोजी कारीगर था। शुक्रवार को अचानक उनकी हालत बिगड़ गयी। पैरों में ऐंठन के साथ सांस लेने में दिक्कत होने लगी। संग आॅक्सीजन लेवल भी गिर गया। आनन फानन में परिजन उन्हें पास के यूनिक हॉस्पिटल ले गये। जहां जांच के दौरान पता चला कि उनका आॅक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था। अस्पताल में करीब तीन घंटे तक इलाज भर्ती होने के बाद उनकी मौत हो गयी। अस्पताल के संचालन डॉ. महफूज का कहना है कि मरीज बेहोशी की हालत में अस्पताल में आया था। उसकी हालत बेहद नाजुक होने की वजह से उसे वेंटीलेटर सर्पोट पर रखा गया था।

कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई थी। वहीं इस मोहल्ले के दूसरा मरीज 39 वर्षीय बाबर 39 को भी गम्भीर हालत में ब्लू लाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज करने वाले डॉक्टरों के अनुसार मरीज में पोटेशियम लेवल बेहद कम था। परिजन लॉमा कराकर दूसरे संस्थान ले गए थे। अस्पताल संचालक फैजान ने बताया परिजन कुछ देर यहां भर्ती रखने बाद दूसरे अस्पताल ले गए थे। जहां पर उसकी मौत हुई होगी। क्षेत्र में दो दिनों में दो मौत के बाद दशहत का माहौल है। बहरहाल अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में नहीं पहुंची है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज अग्रवाल का कहना है कि टीम भेजकर जांच करायी जायेगी।

RELATED ARTICLES

फिल्‍म ‘किंग’ में नजर आएंगे अक्षय ओबेरॉय

मुंबई। एक्‍टर अक्षय ओबेरॉय अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के भाई कृष्ण ओबेरॉय के बेटे हैं। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में कास्‍ट किए जाने...

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

उत्तर प्रदेश पुलिस में होगी 81,000 पदों पर सीधी भर्ती, CM योगी का बड़ा ऐलान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वित्तीय वर्ष...

सनराइजर्स के खिलाफ एलएसजी के बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम

हैदराबाद।लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यहां होने वाले मैच में अगर जीत दर्ज...

पाकिस्तान यूएई की मांग पर दो अरब डॉलर का कर्ज चुकाएगा: रिपोर्ट

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की मांग पर दो अरब डॉलर का कर्ज चुकाने का फैसला किया है। शषुक्रवार को मीडिया की...

फिल्‍म ‘किंग’ में नजर आएंगे अक्षय ओबेरॉय

मुंबई। एक्‍टर अक्षय ओबेरॉय अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के भाई कृष्ण ओबेरॉय के बेटे हैं। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में कास्‍ट किए जाने...

शादी के बाद, शोभिता धूलिपाला के करियर की दूसरी पारी

31 मई 1992 को आंध्र प्रदेश, के तेनाली, में एक तेलुगु भाषी परिवार में मर्चेंट नेवी इंजीनियर वेणुगोपाल राव और प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका...

फिल्म धुरंधर: द रिवेंज’ ने दो सप्ताह में वैश्विक स्तर पर 1,500 करोड़ रुपये की कमाई की

मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के महज दो सप्ताह के भीतर वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1,500 करोड़ रुपये...

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर बोले- गेंदबाजी सीएसके के लिए सबसे बड़ी चिंता

चेन्नई।भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए सबसे बड़ी चिंता उसकी...