back to top

शादी के बाद, शोभिता धूलिपाला के करियर की दूसरी पारी

31 मई 1992 को आंध्र प्रदेश, के तेनाली, में एक तेलुगु भाषी परिवार में मर्चेंट नेवी इंजीनियर वेणुगोपाल राव और प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका संथा कामाक्षी के घर पैदा हुई एक्‍ट्रेस शोभिता धूलिपाला ने 4 दिसंबर 2024 में नागा चैतन्य से शादी की थी।शादी के बाद वो करीब एक साल से ज्यादा वक्त तक फिल्मों से दूर रहीं। हाल ही में शोभिता ने तेलुगु फिल्म ‘चीकाटिलो’ (2026) से एक्टिंग में कमबैक किया ।

शोभिता ने अपना एक्टिंग करियर बड़ी मेहनत से बनाया है। उनका सफर कई ऑडिशन और थोड़े हटकर प्रोजेक्ट्स से शुरू हुआ था। शुरू से उन्हें खुद पर भरोसा था। इसके चलते उन्‍होंने अपने सारे फैसले खुद लिए।भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी में प्रशिक्षित शोभिता को साल 2010 में नेवी क्वीन का ताज पहनाया गया। उसके बाद ‘फेमिना मिस इंडिया 2013’ का खिताब जीतने के बाद उसी साल उन्‍होंने ‘मिस अर्थ’ में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

अनुराग कश्यप की थ्रिलर फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ (2016) से शोभिता धूलिपाला ने एक्टिंग करियर की शुरुआत करते हुए ‘शेफ’ (2017) ‘कालाकांडी’ (2018) ‘द बॉडी’ (2019) और ‘घोस्‍ट स्‍टोरीज’ (2020) जैसी हिंदी फिल्‍में कीं। हिंदी के अलावा वह 2 मलयालम, 2 तमिल 2 तेलुगु और 1 इंग्लिश फिल्म भी कर चुकी हैं।शोभिता धूलिपाला ने अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ड्रामा सीरीज़ ‘मेड इन हेवन’ (2019) में प्रमुख भूमिका के साथ ओटीटी पर डेब्‍यू किया था।

डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई वेब सिरीज ‘द नाइट मैनेजर’ (2023) में कावेरी दीक्षित के किरदार में अपनी कातिलाना अदाओं से शोभिता धूलिपाला ने ऑडियंस को मंत्रमुग्‍ध कर दिया। इस सिरीज में अपेक्षाक़त कम स्‍पेस वाले किरदार में शोभिता ने अपने ग्‍लैमर के दम पर काफी सुर्खियां बटोरी ।

शादी के बाद अपनी वापसी को लेकर शोभिता काफी उत्‍साहित हैं। अब वह ऐसी महिला किरदार निभाना चाहती हैं जो कहानी के लिए जरूरी हो। अब उन्हें पहले से कहीं ज्यादा क्लैरिटी है कि वो किस तरह के रोल्स करना चाहती हैं।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

भारत के स्मार्टफोन निर्यात में मार्च तिमाही में तीन प्रतिशत की गिरावट

नयी दिल्ली। भारत का स्मार्टफोन निर्यात लागत दबाव और कमजोर मांग के कारण 2026 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत...