back to top

फिल्म धुरंधर: द रिवेंज’ ने दो सप्ताह में वैश्विक स्तर पर 1,500 करोड़ रुपये की कमाई की

मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के महज दो सप्ताह के भीतर वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने विश्वभर में 1,501 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिससे रिलीज के 15 दिनों के भीतर ही यह अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसे जियो स्टूडियोज तथा बी62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित किया गया है।फिल्म ने हिंदी सिनेमा की शुरुआती स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के साथ-साथ पहले और दूसरे सप्ताह में सर्वाधिक कारोबार करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर फिल्म ने शुरुआती सप्ताहांत में सर्वाधिक कमाई करने और सबसे तेजी से 1,000 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने में भी सफलता हासिल की है।

विदेशी बाजारों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा, जहां इसने पहले दो सप्ताह में 367 करोड़ रुपये की कमाई की। इस उपलब्धि के साथ ही यह उत्तरी अमेरिका में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1,134 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया है,‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

भारत के स्मार्टफोन निर्यात में मार्च तिमाही में तीन प्रतिशत की गिरावट

नयी दिल्ली। भारत का स्मार्टफोन निर्यात लागत दबाव और कमजोर मांग के कारण 2026 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत...