back to top

आज से शुरू होगा दो दिवसीय भव्य श्रीराम हनुमत महोत्सव

16 और 17 मई को बलरामपुर गार्डन परिसर में भव्य हनुमत संग्रह, गंगा महा आरती

लखनऊ। हनुमत सेवा समिति द्वारा श्रीराम हनुमत महोत्सव का आयोजन 16 और 17 मई 2026 को किया जा रहा है। महोत्सव के मुख्य सेवादार विवेक पाण्डेय ने शुक्रवार 15 मई को बताया कि यह भव्य धार्मिक अनुष्ठान बलरामपुर गार्डन परिसर में सायं 4:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक समारोह में श्री कृष्ण कुमार चौरसिया जी के विश्वविख्यात हनुमत संग्रहालय का दिव्य दर्शन करवाया जाएगा। इसके साथ ही लखनऊ में प्रथम बार छत्तीसगढ़ के रामनामी समुदाय से मिलने, जानने एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का शुभ अवसर भी प्राप्त होगा। मंच का प्रभावी संचालन प्रेमकान्त तिवारी द्वारा किया जाएगा। 16 मई को सायं 4:30 बजे मंगलाचरण के उपरांत सायं 5:00 बजे मुम्बई के विश्व विख्यात भजन गायक श्री प्रेम प्रकाश दुबे द्वारा हनुमान चालीसा का 21 स्वर सामूहिक पाठ किया जाएगा। इसके उपरांत सायं 7:15 बजे नैमिषारण्य, सीतापुर के प्रख्यात कथावाचक श्री कपिल शास्त्री जी द्वारा और देवता चित्त न धरई, हनुमंत सेई सर्व सुख करई विषय पर विलक्षण व्याख्यान दिया जाएगा। रात 8:00 बजे विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न विभूतियों को हनुमंत कृपा सम्मान प्रदान किया जाएगा। तत्पश्चात 8:25 बजे मुम्बई के विश्व विख्यात भजन गायक श्री प्रेम प्रकाश दुबे एवं उनके दल द्वारा भजनों की अमृत वर्षा की जाएगी। रात्रि 9:55 बजे ज्योति प्रार्थना एवं आरती के उपरांत प्रसाद एवं दिव्य हनुमंत भंडारा होगा। इस क्रम में 17 मई को भी पहले दिन की ही तरह सायं 4:30 बजे मंगलाचरण होगा। उसके उपरांत सायं 4:45 बजे दिल्ली निवासी विश्वविख्यात स्वर सम्राट श्री अजय याज्ञनिक जी द्वारा सुंदरकांड का सस्वर सामूहिक पाठ किया जाएगा। रात्रि 8:30 बजे अंतरराष्ट्रीय भजन गायक जय पांडे ‘कोकिल’ एवं वरिष्ठ तबला वादक श्री पांडे द्वारा भजनों की मधुर प्रस्तुतियां भक्तों को आध्यात्मिकता से सराबोर करेगी। तत्पश्चात रात्रि 10:00 बजे गंगा महाआरती के दर्शन होंगे। उसके बाद दिव्य हनुमंत भंडारा होगा।
इस सनातनी जनजागृति एवं सर्व कल्याण के भव्य अनुष्ठान में विभिन्न महानुभावों का सहयोग भी मिला है। डी.एल.डब्यू. कॉलेज रोड स्थित श्री बाबूलाल मिष्ठान भण्डार के निदेशक श्री अनुज गुप्ता एवं श्री संजय गुप्ता ने प्रसाद में सहयोग दिया है। गोमती नगर स्थित अरोड़ा डिपार्टमेंटल स्टोर के चेयरमैन दीपक अरोड़ा ने भण्डारे में सहयोग प्रदान किया है। इस के साथ ही कैसरबाग स्थित श्री बजरंग टायर्स एवं श्री बजरंग लैंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन प्रवेश कुमार सिंह नन्दू भइया, अलीगंज स्थित एम.डी. कुक्ड किराना स्टोर के राजेश पाठक, मित्तल मिशन ठाकुरगंज के मित्तल मिशन के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय मित्तल, सदर चौराहा स्थित गायत्री मिष्ठान भण्डार के निदेशक सुनील कुमार वैश्य, चौक स्थित कनक मार्केट के बीना इंटरप्राइजेज के अनुराग कपूर एवं राजीव टंडन, सुंदर मेडिकल स्टोर के चेयरमैन अजय कुमार अग्रवाल, इंदिरानगर स्थित नवयुग इंटरप्राइजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर शशि प्रकाश सिंह ने भी भंडारे, प्रसाद एवं छप्पन भोग आदि में सहयोग दिया है।

RELATED ARTICLES

समवशरण महामंडल विधान धूमधाम से संपन्न

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर डालीगंज में हुआ आयोजन लखनऊ। आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में 11 मई से...

हर कुंवारा खराब नहीं होता है

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संसथान में तिल का ताड़ का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार,नई दिल्ली के सहयोग से अनादि सांस्कृतिक,शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा...

श्री श्याम मंदिर परिसर में बनेगी नई पार्किंग

भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्नलखनऊ। श्री श्याम भक्तों की सुविधा एवं क्षेत्रीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लखनऊ...

अखण्ड सौभाग्य के लिए सुहागिनें आज रखेंगी वट सावित्री व्रत

लखनऊ। शनिवार 16 मई को श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम होने जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु...

भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव आज, मंदिरों में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। इस साल शनि जन्मोत्सव 16 मई के दिन है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि शनिवार को है...

समवशरण महामंडल विधान धूमधाम से संपन्न

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर डालीगंज में हुआ आयोजन लखनऊ। आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में 11 मई से...

हर कुंवारा खराब नहीं होता है

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संसथान में तिल का ताड़ का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार,नई दिल्ली के सहयोग से अनादि सांस्कृतिक,शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा...

श्री श्याम मंदिर परिसर में बनेगी नई पार्किंग

भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्नलखनऊ। श्री श्याम भक्तों की सुविधा एवं क्षेत्रीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लखनऊ...

आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से पहचान बना रहा भारत : सुधांशु त्रिवेदी

भारत का मन, तन और आत्मा विषय पर फिक्की फ्लो लखनऊ का विशेष सत्र आयोजित सुधांशु त्रिवेदी ने भारत की सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक शक्ति...