back to top

श्री श्याम मंदिर परिसर में बनेगी नई पार्किंग

भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न
लखनऊ। श्री श्याम भक्तों की सुविधा एवं क्षेत्रीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में आधुनिक पार्किंग निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम शुक्रवार 15 मई 2026 को प्रात: 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण परियोजना सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन, विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव के अथक प्रयास तथा विधायक डॉ. नीरज बोरा के निर्देशन में साकार हो रही है। कार्यक्रम को लेकर श्री श्याम परिवार एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है। विधायक ओ पी श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पार्किंग की समस्या लंबे समय से महसूस की जा रही थी। अब इस निर्माण कार्य से श्रद्धालुओं को व्यवस्थित पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे यातायात व्यवस्था भी सुगम बनेगी तथा मंदिर आने वाले भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी। श्री श्याम परिवार के कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि यह निर्माण कार्य श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके पूर्ण होने से मंदिर क्षेत्र की व्यवस्थाओं में बड़ा सुधार आएगा। वहीं महामंत्री रुपेश अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल खन्नू ने आने वाली सभी भक्तों सुविधाओं पर विशेष कार्य किया जा रहा हैं।

RELATED ARTICLES

आज से शुरू होगा दो दिवसीय भव्य श्रीराम हनुमत महोत्सव

16 और 17 मई को बलरामपुर गार्डन परिसर में भव्य हनुमत संग्रह, गंगा महा आरती लखनऊ। हनुमत सेवा समिति द्वारा श्रीराम हनुमत महोत्सव का आयोजन...

समवशरण महामंडल विधान धूमधाम से संपन्न

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर डालीगंज में हुआ आयोजन लखनऊ। आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में 11 मई से...

हर कुंवारा खराब नहीं होता है

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संसथान में तिल का ताड़ का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार,नई दिल्ली के सहयोग से अनादि सांस्कृतिक,शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा...

अखण्ड सौभाग्य के लिए सुहागिनें आज रखेंगी वट सावित्री व्रत

लखनऊ। शनिवार 16 मई को श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम होने जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु...

भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव आज, मंदिरों में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। इस साल शनि जन्मोत्सव 16 मई के दिन है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि शनिवार को है...

आज से शुरू होगा दो दिवसीय भव्य श्रीराम हनुमत महोत्सव

16 और 17 मई को बलरामपुर गार्डन परिसर में भव्य हनुमत संग्रह, गंगा महा आरती लखनऊ। हनुमत सेवा समिति द्वारा श्रीराम हनुमत महोत्सव का आयोजन...

समवशरण महामंडल विधान धूमधाम से संपन्न

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर डालीगंज में हुआ आयोजन लखनऊ। आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में 11 मई से...

हर कुंवारा खराब नहीं होता है

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संसथान में तिल का ताड़ का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार,नई दिल्ली के सहयोग से अनादि सांस्कृतिक,शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा...

आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से पहचान बना रहा भारत : सुधांशु त्रिवेदी

भारत का मन, तन और आत्मा विषय पर फिक्की फ्लो लखनऊ का विशेष सत्र आयोजित सुधांशु त्रिवेदी ने भारत की सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक शक्ति...