back to top

ट्रंप ने डीडीएलजे, शोले का जिक्र कर हिंदुस्तानियों का जीता दिल

अहमदाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को हिंदी फिल्मों की तारीफ करते हुए भारतीयों के दिलों को छूने की कोशिश की और अपने-अपने समय की दो सबसे मशहूर फिल्मों शोले और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (डीडीएलजे) का नाम भी लिया।

मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप समारोह को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि लोगों को हिंदी फिल्में देखने और उनके माध्यम से भारतीय संस्कृति को समझने में बहुत मजा आता है। उन्होंने करीब एक लाख लोगों से भरे स्टेडियम में अपने भाषण में कहा, इस देश में कौशल और रचनात्मकता के गढ़ माने जाने वाले बॉलीवुड में एक साल में करीब 2000 फिल्में बनती हैं। ट्रंप ने कहा, पूरी दुनिया में लोग भांगड़ा, संगीत और नृत्य, रोमांस और ड्रामा तथा डीडीएलजे एवं शोले जैसी शानदार फिल्मों का बड़ा आनंद उठाते हैं।

वर्ष 1975 में आई शोले बेहद कामयाब फिल्म थी, जबकि 1995 में शाहरुख खान और काजोल की डीडीएलजी एक रोमांटिक फिल्म थी। दोनों ही फिल्मों ने अपने-अपने समय में जबरदस्त कामयाबी अर्जित की थी। शोले के निर्देशक रमेश सिप्पी ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि ट्रंप ने अपने संबोधन में उनकी फिल्म का जिक्र किया।

सिप्पी ने कहा, मैं गौरवान्वित महसूस कर हूं कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसका जिक्र किया। मुझे बहुत खुशी हुई कि अपने संबोधन में उन्होंने भारत के सृजनात्मक नमूने के तौर पर शोले को शामिल किया। फिल्म के 45 साल बाद शोले का जिक्र करने के लिए मैं शुक्रगुजार हूं। डीडीएलजी के निर्माता यशराज फिल्मस ने ट्विटर पर डीडीएलजी ट्रंप्स पोस्ट किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले भी फिल्म प्रेमी भारतीयों से तार जोडऩे की इस तरह की कोशिशें की हैं। अपनी पहली भारत यात्रा से पूर्व उन्होंने एक वीडियो साझा किया था जिसमें उनके चेहरे पर भारत की लोकप्रिय फिल्म बाहुबली के शीर्ष किरदार की तस्वीर लगा दी गई थी। उन्होंने 81 सेकेंड की क्लिप के साथ शनिवार को ट्वीट किया, भारत में अपने काबिल दोस्तों के साथ मुलाकात को लेकर बहुत उम्मीदें लगाए हुए हूं। इससे पहले ट्रंप ने आयुष्मान खुराना की नई फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान की भी तारीफ की थी।

फिल्म के पर्दे पर समलैंगिक प्रेम को दर्शाने वाली इस फिल्म की तारीफ करते हुए ट्रंप ने पिछले हफ्ते कहा था, ग्रेट। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी 2015 में भारत यात्रा के दौरान डीडीएलजे का जिक्र किया था और उन्होंने शाहरुख खान का एक प्रसिद्घ संवाद सेनोरिटा, बड़े बड़े देशों में…. भी बोला था।

RELATED ARTICLES

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...