back to top

ट्रम्प ने भारत के साथ संबंधों को पहले से कहीं अधिक बढ़ाया : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को जिस कदर बढ़ाया है और दोनों देशों के बीच साझेदारी जिस कदर मजबूत की है, वह पहले किसी भी राष्ट्रपति के कार्यकाल में नहीं देखी गई। व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप आगामी वर्षों में भी इस महत्वपूर्ण साझेदारी को आगे बढ़ाते रहेंगे।

व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद से एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने सोमवार को कहा, राष्ट्रपति ट्रम्प ने अमेरिका-भारत संबंधों को प्राथमिकता दी और पिछले साढ़े तीन वर्षों में साझेदारी के सभी पहलुओं का विस्तार करने के लिए काम किया।

अधिकारी ने कहा, कोविड-19 के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण में दो देशों की लोकतांत्रिक नींव और उनके आपसी हितों को देखते हुए, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लाने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र और खुला बनाए रखने के लिए, राष्ट्रपति ट्रम्प आगामी वर्षों में भी इस महत्वपूर्ण साझेदारी को बढ़ाना जारी रखेंगे। अधिकारी ने कहा, ट्रम्प प्रशासन ने अमेरिका के संबंध भारत के साथ बढ़ाएं और उन्हें मजबूत किया, जैसा पहले किसी अमेरिकी प्रशासन के अधीन नहीं देखा गया।

अधिकारी ने कहा, राष्ट्रपति ट्रम्प की 24-26 फरवरी को भारत यात्रा के दौरान, उन्होंने और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के लिए संबंध बढ़ाए। राष्ट्रपति ट्रम्प के 26 जून 2017 को राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद व्हाइट हाउस का दौरा करने वाले पहले कुछ विदेशी नेताओं में प्रधानमंत्री मोदी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, सतीश ने बढ़ाया जिले का मान

ललितपुर, जिला संवाददाता। श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के लिए एक...

ऊर्जा मंत्री का बड़ा फैसला,एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन, चाहे बैलेंस कितना भी नेगेटिव हो

2 किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत ₹200 तक माइनस बिल पर नहीं होगी कटौती कनेक्शन काटने से पहले 5 अनिवार्य SMS उपभोक्ता हित सर्वोपरि भीषण गर्मी...

भारतीय दूतावास की भारतीय नागरिकों से अपील, अभी ईरान की यात्रा करने से बचें

दुबई। भारत ने अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा न करने का परामर्श दिया है। यह परामर्श हाल की उन खबरों के मद्देनजर जारी...

रिलायंस इंटरप्राइज इंटेलिजेंस के सीईओ बने परमिंदर सिंह

नयी दिल्ली। रिलायंस इंटेलिजेंस और फेसबुक के साझा उपक्रम, रिलायंस इंटरप्राइज इंटेलिजेंस लिमिटेड (आरईआईएल) ने परमिंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से अपना मुख्य कार्यपालक...

सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी बोले- धोनी अभी पूरी तरह फिट नहीं

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने साफ किया कि जब भी एमएस धोनी अपनी पिंडली की चोट से उबरकर...

हर मैच में ‘फिनिशिंग’ नहीं कर सकते : टिम डेविड

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज टिम डेविड समझते हैं कि एक ‘फिनिशर’ के तौर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करना मुश्किल होता...