back to top

पिटाई से परेशान पत्नी ने गला घोंटकर की पति की हत्या

लखनऊ। इंदिरानगर के चांदन गांव में पति की पिटाई से परेशान होकर महिला ने गला घोंटकर पति की हत्या कर दी। घटना के बाद फरार होने की फिराक में बजरंग चौराहे पर पहुंची महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या से दो दिन पहले महिला ने अपने बच्चों को भी सीतापुर स्थित गांव भेज दिया था।


सीतापुर के मछरेहटा स्थित मिरचौडी रामशाला निवासी 36 वर्षीय मौजी लाल निजी कंपनी में कर्मचारी थे और इंदिरा नगर के चांदन गांव में पत्नी सरोजनी, बेटे अंकुल और बेटी के साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक मौजी लाल शराब के लती थे। शुक्रवार देर रात नशे में धुत होकर घर पहुंचे। इसके बाद पत्नी से उनका झगड़ा हुआ। कुछ देर बाद दोनों लोग सो गए। सुबह वह उठ कर कहीं चले गए। दोपहर में फिर नशे में धुत होकर घर पहुंचे। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ए. विक्रम सिंह ने बताया कि दोपहर में दोनों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ।

इसके बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान सरोजनी ने गला घोंटकर पति की हत्या कर दी। शोरगुल सुनकर पड़ोसी एकत्रित हो गए। इस बीच सरोजनी मौके से फरार हो गई। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सरोजनी को बजरंग चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने मारपीट करने के बाद परेशान होने के चलते पति की हत्या करने की बात कही है।

कुछ दिन पहले मौजी ने तोड़ा था पत्नी का मोबाइल : घटना की सूचना पर मौजी का बेटा अंकुल अन्य परिवारजन के साथ सीतापुर से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। उसने बताया कि कुछ दिन पहले पापा और मम्मी के बीच मारपीट हुई थी। किसी बात को लेकर पापा ने उनका मोबाइल भी सिलबट्टे से तोड़ दिया था।

दो दिन पहले मां ने अंकुल और उसकी बहन को मौसी रोली के घर भेज दिया था। एसीपी ने बताया कि मामले में फिलहाल किसी अन्य की संलिप्तता नहीं मिली है। विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...