back to top

बच्चे की मौत के बाद ट्रॉमा किया रेफर

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। इलाज के नाम पर निजी अस्पतालों की वसूली कम नहीं हो रही है। ताजा मामला बीकेटी के एक निजी अस्पताल का है। आरोप है कि यहां भर्ती बच्चे की मौत के बाद उसे आक्सीजन सिलेंडर लगाकर ट्रॉमा रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इटौंजा निवासी संतराम का बेटा 7 वर्षीय पुत्र अर्पित एक सप्ताह से बीमार था। उसे तेज बुखार था। पास के अस्पताल में दिखाय लेकिन तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजनों ने उसे दुबग्गा स्थित न्यू तुलसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां पर बच्चा तीन दिन तक भर्ती रहा। आरोप है कि इस दौरान जांच के नाम पर हजारों रुपए वसूलने का आरोप है। बच्चे की हालत सुधरने की बजाए लगातार बिगड़ती चली गई। रविवार शाम परिजन बच्चे को डिस्चार्ज कराकर बीकेटी यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां पर भर्ती होने बाद उसे झटके आने लगे।

सोमवार सुबह डॉक्टरों ने वेंटीलेटर सपोर्ट की जरूरत बताते हुए बच्चे को केजीएमयू भेज दिया। भाई विकास का आरोप है यशोदा हॉस्पिटल से आक्सीजन लगाकर केजीएमयू भेजा गया था। जहां उस दौरान बच्चे के शरीर में कोई भी हरकत नहीं थी। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने भी से मृत घोषित कर दिया। वहीं यशोदा हॉस्पिटल प्रशासन का कहना है कि बच्चे की हालत गम्भीर थी, उसे वेंटीलेटर की जरूरत थी। इसी कारण उसे रेफर किया गया था।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...