back to top

अतरौली में पारंपरिक लोक संस्कृति कार्यक्रम ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

लोक गीत-संगीत और नृत्य की छटा ने बांधा समां, भारतीय लोकसंस्कृति संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

लखनऊ । मायापुरी कॉलोनी, अतरौली में स्थित सोशल कल्चरल एंड ह्यूमन डेवलपमेंट सोसाइटी के तत्वावधान में भारतीय पारंपरिक लोक संस्कृति पर आधारित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उपवन प्रांगण में किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सैनिक पूरन सिंह अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष ने सभी अतिथियों, सम्माननीय दर्शकों, कलाकारों और मातृशक्ति का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने लोकसंस्कृति के संरक्षण व संवर्धन हेतु इस आयोजन को एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस कार्यक्रम में भारतीय लोक परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विविधताओं की अनूठी झलक देखने को मिली। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों ने मंच पर जब लोकनृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी, तो पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दर्शक इस तरह सम्मोहित हो गए मानो वे एक ही मंच पर संपूर्ण भारत की लोकसंस्कृति का नजारा देख रहे हों।

कार्यक्रम का निर्देशन विजय सिंह बिष्ट द्वारा किया गया, जिन्होंने संपूर्ण आयोजन को सौंदर्यपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत किया। गायन प्रस्तुति देने वाले कलाकारों लक्ष्मण, राजेश्वरी, मंजू पांडेय, विमला रावत ने अपनी सुरमयी आवाज से समां बांध दिया।

वहीं, नृत्य प्रस्तुतियों में प्राची रावत, रश्मि सिंह, मानशी, पिहू, जगदी’के और कमल ने पारंपरिक लोक नृत्यों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से उत्तराखंडी, भोजपुरी, राजस्थानी और पंजाबी लोक नृत्य की झलकियों ने सांस्कृतिक विविधता को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, वरिष्ठजन, महिलाएं, बच्चे तथा सांस्कृतिक प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की और ऐसे आयोजनों को लगातार आयोजित किए जाने की मांग की। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि भारतीय लोक संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और नई पीढ़ी तक इसके प्रसार की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुआ।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

संसद परिसर में विपक्ष का मार्च, गृह मंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की

नयी दिल्ली। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में और जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का...

फेसबुक से प्रधानमंत्री का भाषण हटाने के मामले में संसदीय समिति ने जुकरबर्ग को माफी के लिए 3 दिन दिए

नयी दिल्ली। संसद की एक स्थायी समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण फेसबुक से हटाए जाने के मामले में बुधवार को मेटा के...

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...