back to top

दौरा : भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आस्ट्रेलिया में विशेष इंतजाम

मेलबर्न । आस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को संभावित पृथक केंद्र के रूप में एडीलेड ओवल के नए होटल की पेशकश की जा सकती है। तेजी से फैलती कोविड-19 महामारी के कारण हालांकि अभी इस दौरे पर संशय के बादल छाए हुए हैं।

द ऐज की खबर के अनुसार दक्षिण आस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ (एसएसीए) के प्रमुख कीथ ब्रेथशा ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया प्रमुख केविन रोबर्ट्स से संपर्क करके आस्ट्रेलिया दौरे की स्वीकृति मिलने पर विराट कोहली की टीम के इस्तेमाल के लिए नए होटल की पेशकश की है जो चार करोड़ 20 लाख डालर की लागत से तैयार हुआ है।

खबर के अनुसार, मेहमान टीमों के लिए संभावित पृथक केंद्र के रूप में कंगारू आइलैंड और रोटनेस्ट आइलैंड के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। इस घातक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आस्ट्रेलिया ने अपनी सीमाओं को सील कर दिया है और यात्रा पर पाबंदियां लगाई हैं। क्रिकेट अधिकारी हालांकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रृंखला होने की स्थिति में मेहमान टीम के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ख्याल रखने के तरीके ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।

बाहर से आने वाले लोगों के लिए 14 दिन तक पृथक रहने का अनिवार्य नियम भारतीय टीम के लिए समस्या पैदा कर सकता है जिसे प्रतियोगिता के लिए हालात के अनुकूल ढलना होगा और फार्म हासिल करनी होगी। इस 138 कमरे के ओवल होटल के सितंबर में खुलने की उम्मीद है। इसमें भारत की दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम को नेट पर शीर्ष स्तर की सुविधाओं के अलावा खाने और पोषण के उपयुक्त विकल्प भी मिलेंगे।

इस दौरान भारतीय टीम को सबसे पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 की सीरीज खेलनी है। इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप होना है। फिर नवंबर से जनवरी तक दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट और तीन वनडे की सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज कोरोना वायरस के कारण रद्द होती है, तो आस्ट्रेलिया को टीवी से मिलने वाले 300 मिलियन डॉलर (करीब 2306 करोड़ रुपए) राजस्व का नुकसान होगा। इस महामारी के कारण दुनिया भर में एक करोड़ 30 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...