back to top

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हुए टॉप टीवी अभिनेता

मुंबई। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के टॉप निर्माताओं के प्रयासों के साथ संपूर्ण भारतीय टेलीविजन बिरादरी हालिया महामारी संकट के दौरान एक बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण संदेश देने के लिए एक साथ आ गयी है। इस पहल में निर्माता एकता कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई हैं और इसमें अन्य शीर्ष निमार्ता जैसे कि बिनैफर कोहली, गुल खान, फाजिला अल्लाना, अभिषेक रेगे, जेडी मजेठिया और अनिल वनवारी भी शामिल हैं। इस अनोखे और मजेदार वीडियो में घर पर रहने के महत्व पर जोर दिया गया है।

विभिन्न चैनलों के विभिन्न शो के इन अभिनेताओं के एक साथ आने के पीछे का मकसद कोरोना के खिलाफ सरकार की लड़ाई में लोगों को एकजुट करना है। सभी तीन प्लेटफार्मों में अग्रणी निर्माता, एकता कपूर ने हमें इस पहल के बारे में अधिक बताते हुए साझा किया, इस वक़्त संपूर्ण दुनिया एक निराशाजनक समय से गुजर रही है क्योंकि हम सभी लड़ रहे हैं और इस महामारी से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। और इस वर्तमान स्थिति ने हमें एकजुट होना अनिवार्य है।

यह वीडियो हमारे देश के टेलीविजन प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की एक पहल है जिसके लिए हमने इस वीडियो में सभी शीर्ष टेलीविजन कलाकार को शामिल किया है और इसे कई कॉन्फ्रेंस कॉल पर विचार-विमर्श के बाद अंतिम रूप दिया गया है। यह हम सभी का प्रयास है कि हम लोगों को घर पर रहने के लिए प्रोत्साहित करें। हमें उम्मीद है कि यह कई लोगों तक पहुंचने में सफल रहेगा।

इस वीडियो में प्रमुख टेलीविजन कलाकार अनीता हसनंदानी, आसिफ शेख, औरा भटनागर, दिव्यंका त्रिपाठी, एरिका फर्नांडिस, करण वी ग्रोवर, करण जोटवानी, करिश्मा तन्ना, मनीष पॉल, मौनी रॉय, पार्थ समथान, रीम शेख, रोहिताश गौर, सहबान अजीम, शब्बीर अहलूवालिया, शैलेश लोढ़ा, शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला, श्रीति झा, सुरभि ज्योति और विक्रम सिंह चौहान जैसे उम्दा कलाकार नजर आ रहे है।

RELATED ARTICLES

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

अमेरिका : स्टार्स एंड स्ट्राइप्स के प्रधान संपादक, पत्रकार बर्खास्त

न्यूयॉर्क। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने अपने अधीन आने वाले सैन्य समाचार पत्र ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ की संपादकीय स्वतंत्रता में किसी भी तरह के...

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

खरगे ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल- देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो...

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ोतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर...

नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता

लुसाने। भारतीय भाला फेंक के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक साल से अधिक समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन शुक्रवार को यहां...