back to top

जब तक पैसा था तो खा लिया, अब नहीं है पैसा तो क्या करें

लखनऊ। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के आसपास के अन्य राज्यों से राजधानी लखनऊ पहुंचे सभी दिहाड़ी मजदूरों का एक जैसा हाल था। कई किलोमीटर का रास्ता परिवार समेत पैदल ही नापने के बाद बसों के जरिए शनिवार और रविवार लखनऊ के चारबाग बस अड्डे पहुंचे मजदूरों का कहना था कि अब दिल्ली में रुक कर वे क्या करेंगे क्योंकि जब तक पैसा था तो खा लिया और अब पैसा नहीं है तो वहां क्या करें, ऐसे में घर जाना ही बेहतर है।

भोजन-पानी के प्रबंध को लेकर दिल्ली सरकार के प्रति कई लोगों में नाराजगी नजर आई। उनका कहना था कि खाना खत्म हो गया, पैसे रहे नहीं तो वहां रुक कर क्या करें। जब सवाल किया गया कि सरकार की ओर से भोजन-पानी का प्रबंध किया गया था या नहीं तो जवाब था कि ऐसा कोई प्रबंध नहीं किया गया। इसी वजह से वे अपने घरों को लौटने के लिए मजबूर हुए। हजरत निजामुद्दीन से लखनऊ पहुंचे पंकज चौहान ने कोरोना से बचने के लिए एहतियातन चेहरे पर रुमाल बांध रखा था।

उन्हें कानपुर जाना था और वह अपनी बस की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस सवाल पर कि दिल्ली छोड़कर क्यों चले आए, क्या वहां की सरकार ने कोई व्यवस्था नहीं की थी तो चौहान ने जवाब दिया, “हमारे कमरे पर राशन पानी सब खत्म हो गया था।” जब पूछा, क्या मिला नहीं? आप लोगों ने कहीं देखा नहीं, पता नहीं किया?, तो जवाब आया हमारे पैसे खत्म हो गए थे। जब कहा गया कि दिल्ली की सरकार तो कह रही थी कि पैसे दिलवाएंगे तो चौहान ने कहा, “कब तक रहेंगे ऐसे …. भूखे थोड़े ना मरेंगे।”

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो...

स्पेन ने 16 साल बाद दोहराया इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई (रविवार) को खेले...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो...

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर राज्यसभा में हंगामा, तीन बार के बाद बैठक दो बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के...

टाटा पावर को 324 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए एसईसीआई से मिला ठेका

नयी दिल्ली। टाटा पावर को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) से महाराष्ट्र के भिवपुरी स्थित अपनी 1,000 मेगावाट पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना...