back to top

तीरथ सिह रावत बने उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री, कुंभ को लेकर लिए अहम फैसले

देहरादून। तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही पिछले चार दिनों से प्रदेश में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल पर पूर्ण विराम लग गया। यहां राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रावत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हालांकि, रावत ने अकेले शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में दिल्ली से आए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि अगले एक-दो दिन में उनके मंत्रिमंडल के बारे में निर्णय ले लिया जाएगा। नये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को अपने पहले निर्णय में बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकुंभ के पहले शाही स्नान में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने के निर्देश दिए। यहां शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि जरूरी सावधानियों का पालन करते हुए यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि आगंतुक श्रद्धालु गंगा जी में सुविधापूर्वक स्नान कर सकें। संतों का सम्मान सबसे ऊपर है। कुम्भ की दिव्यता और भव्यता सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को मिलकर प्रदेश को विकास की ओर ले जाना है जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिकारी पूरी क्षमता के साथ कार्य करें। बैठक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बंशीधर भगत भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा, आज तीरथजी ने शपथ ले ली है। उनके मंत्रिमंडल का विस्तार भी एक-दो दिन में हो जाएगा। तीरथ सिंह ने ऐसे समय में प्रदेश की बागडोर संभाली है जब अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक साल से भी कम का समय शेष है। विधानसभा चुनाव में पार्टी को सत्ता में दोबारा लाना तीरथ सिंह के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। फिलहाल उत्तराखंउ की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास 56 विधायकों का बहुमत है।

इससे पहले, रमन सिंह और पार्टी मामलों के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की मौजूदगी में नए नेता का नाम तय करने के लिए हुई भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में पौड़ी गढ़वाल से सांसद तीरथ सिंह रावत के नाम पर सहमति बनी। इस बैठक में प्रदेश के सभी सांसद भी मौजूद थे। करीब आधा घंटे तक चली इस बैठक के बाद 57 वर्षीय तीरथ सिंह को नया मुख्यमंत्री चुने जाने की घोषणा स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की जिन्होंने मंगलवार को पद से इस्तीफा देते हुए नए नेता के चयन की राह साफ की थी।

हालांकि, मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे चल रहे दावेदारों की चर्चा में तीरथ सिंह का नाम कहीं सुनाई नहीं दिया था जिसके चलते उनके नाम की घोषणा से सभी हैरान रह गए। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ सिंह को उनके कार्यकाल के सफल होने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं ही उनके नाम का प्रस्ताव किया था। तीरथ सिंह को एक कर्मठ व्यक्ति करार देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने उन्हें अपना छोटा भाई बताया। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के राजनीतिक शिष्य कहे जाने वाले तीरथ सिंह रावत प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष तथा प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

रावत के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद भाजपा राज्य मुख्यालय में उनके समर्थकों ने जमकर ढोल नगाड़े बजाकर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। इस मौके पर जमकर आतिशबाजी भी की गई। मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वह मिलजुल कर और सबको साथ लेकर काम करेंगे। यहां संवाददाताओं से बातचीत में रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है वह उसका निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे।

उन्होंने कहा, पार्टी ने मुझे यह मौका दिया है और उसके लिए मैं अपने नेतृत्व का बहुत आभारी हूं। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है, उसे अच्छी तरह से निभाएंगे और जनता के लिए काम करेंगे। रावत ने राज्य और केंद्र में कई सांगठनिक पदों पर कार्य किया है। वह 2019 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़कर संसद पहुंचे। उन्होंने पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी के पुत्र मनीष को 302669 वोटों के अंतर से हराया था।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...