back to top

समय के अनुकूल हो शिक्षा

देश की वर्तमान व भविष्य में आने वाली परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुये हमें अपनी वर्तमान शिक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण परिवर्तन करने की अति आवश्यकता है। हमें ऐसी शिक्षा की आवश्यकता है जो समय के अनुकूल हो। हमारी दुर्दशा का मूल कारण वह नकारात्मक शिक्षा प्रणाली है।

वर्तमान शिक्षा प्रणाली केवल क्लर्क पैदा करने की मशीनरी मात्र है, यदि केवल यह इसी प्रकार की होती है तो भी मैं ईश्वर को धन्यवाद देता हूँ। किन्तु इस दूषित शिक्षा प्रणाली द्वारा शिक्षित भारतीय युवक अपने पिता, अपने पूर्वजों, अपने इतिहास एवं अपनी संस्कृति से घृणा करना सीखता है। यहाँ तक की पवित्र वेदों, पवित्र गीता को थोथा एवं झूठा समझने लगता है।

अपने अतीत, अपनी संस्कृति पर गौरव करने के बदले वह उनसे घृणा करने लगता है और विदेशियों की नकल करने में ही गौरव का दुष्प्रभाव करता है। कई वर्षों की इस दूषित शिक्षा प्रणाली का दुष्प्रभाव स्पष्ट दिखता है कि यह शिक्षा एक भी यथार्थ व्यक्त्तिव के निर्माण में सफल नहीं रही है। ऐसी शिक्षा का महत्व ही क्या जो हमें केवल परतन्त्र बनने का मार्ग दिखाती है। जो हमारे गौरव, स्वावलंबन एवं आत्म-विश्वास का हरन करती है। जिसे पाकर हम स्वतन्त्र रूप से कुछ भी करने में असमर्थ रहते हैं।

जिसे पाकर हमें नौकरियों के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती हैं। बी.ए., एम.ए., बी.एस.सी, इंजिनियरिंग व मास्टर डिग्री तक प्राप्त करने के बाद भी युवक स्वतन्त्र रूप से अपनी आजीविका नहीं कमा सकता। कुछ परीक्षायें पास कर लेना या धुआंधार व्याख्यान देने की शक्ति प्राप्त कर लेना ही शिक्षित हो जाना नहीं कहलाता। शिक्षा वह है जिसके बल से लोगों को जीवन संग्राम के लिए समर्थ किया जा सके। पोथियाँ पढ़ लेना शिक्षा नहीं है। न ही अनेक प्रकार का ज्ञान प्राप्त करने का नाम शिक्षा है।

शिक्षा तो वह है जिसकी सहायता से इच्छा शक्ति का वेग और स्फूर्ति अपने वश में हो जाये और जिससे अपने जीवन के उद्देश्य पूर्ण हो सकें। शिक्षा का मतलब अपने दिमाग में सूचनाओं एवं जानकारियों को भरना नहीं है। बल्कि जानकारियों को सही उपयोग करना ही शिक्षा है। शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति को व्यावहारिक बनाना है। जो शिक्षा व्यावहारिक नहीं है वह व्यर्थ है।

कुछ शब्दों को पढ़ लिखना शिक्षा नहीं है। शिक्षा का मतलब व्यक्तियों को इस तरह से संगठित करने से है जिससे उनके विचार अच्छाई, व लोगों की भलाई के लिए दौड़े और वे अपने कार्य को पूर्ण कर सकें। वर्तमान शिक्षा हमें चरित्र-बल, आत्म-विश्वास, संघर्ष-शक्ति और सिंह के समान सहास प्रदान करने में असमर्थ हैं। -स्वामी विवेकानन्द.

RELATED ARTICLES

संगीत के जरिए अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते है : जयवीर सिंह

-पर्यटन मंत्री ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के 15वें दीक्षान्त समारोह में मेधावियों को पदक प्रदान कियेसर्वाधिक 08 पदक अंशिका कटारिया को मिलेदीक्षान्त समारोह में...

पुस्तक विमोचन संग बच्चों ने बाल उत्पीड़न पर पेश की नृत्य नाटिका

22वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला : सातवां दिन ब्रजेश पाठक ने किया कुम्भ डायरीज का विमोचन, एक सांस सबके हिस्से से पर हुई चर्चा लखनऊ। 22वां राष्ट्रीय...

उत्तराखंड मेरी मातृभूमि…प्रस्तुत कर पं. गोविंद बल्लभ पंत को किया याद

जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा की 80वीं जयंती श्रद्धा और भावपूर्ण स्मरण के साथ मनाई लखनऊ। आज उत्तराखंड महापरिषद भवन कुर्मांचल नगर में देवभूमि के...

Most Popular

पुस्तक विमोचन संग बच्चों ने बाल उत्पीड़न पर पेश की नृत्य नाटिका

22वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला : सातवां दिन ब्रजेश पाठक ने किया कुम्भ डायरीज का विमोचन, एक सांस सबके हिस्से से पर हुई चर्चा लखनऊ। 22वां राष्ट्रीय...

उत्तराखंड मेरी मातृभूमि…प्रस्तुत कर पं. गोविंद बल्लभ पंत को किया याद

जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा की 80वीं जयंती श्रद्धा और भावपूर्ण स्मरण के साथ मनाई लखनऊ। आज उत्तराखंड महापरिषद भवन कुर्मांचल नगर में देवभूमि के...

श्रीराम ने अपने लोक-मंगलकारी जीवन का आरंभ यज्ञ रक्षा से किया

अखिल लोक दायक विश्रामा… लखनऊ। श्रीराम कथा के चौथे दिवस कथा प्रवक्ता भाईश्री दिलीप शुक्ल ने कहा कि जीव शास्वत आनन्द और सुख प्रदान करने...

ईश्वर को पाने के लिए ज्ञान, वैराग्य और भक्ति तीनों चाहिए : स्वामी अभयानंद

सीता माता को शांति भी कहा जाता हैलखनऊ। महामण्डलेश्रवर स्वामी अभयानंद सरस्वती ने कहा कि सूर्य प्रकाश नहीं देता है अगर देना कहते हैं...

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आजम खान को डूंगरपुर मामले में दी जमानत

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान को कथित डूंगरपुर मामले में बुधवार को जमानत दे दी। इस मामले...

पिता की हत्या में बेटे को आजीवन कारावास

गोंडा । जिले में एक अदालत ने करीब साढ़े चार साल पूर्व कुल्हाड़ी मारकर पिता की हत्या करने के मामले में बेटे को...

नेपाल : सेना ने सुरक्षा की कमान संभाली, लोगों को घरों में ही रहने के दिए निर्देश

काठमांडू । नेपाल की सेना ने विरोध प्रदर्शन की आड़ में संभावित हिंसा को रोकने के लिए बुधवार को देशव्यापी प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर...

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, 200 गिरफ्तार

पेरिस। फ्रांस में प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू की सरकार गिरने के एक दिन बाद राजधानी पेरिस और अन्य स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने सड़कें अवरुद्ध कर...