back to top

उन्नाव में तेज रफ्तार बाइक के एक साइन बोर्ड से टकराने से तीन नौजवानों की मौत

उन्नाव । उन्नाव जिले के पुरवा कोतवाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के साइन बोर्ड से टकरा गई, जिससे उस पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना शुक्रवार की रात जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गदोरवा गांव के पास अचलगंजपुरवा मार्ग पर हुई। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण मोटरसाइकिल बेकाबू हो गई और साइन बोर्ड से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक उछलकर करीब 10 फुट दूर जा गिरे।


मृतकों की पहचान बीघापुर थाना क्षेत्र के अढ़ोली गांव निवासी अनुराग (31), बेसनखेड़ा निवासी राहुल पाल (26) और तौरा निवासी सौरभ (25) के रूप में हुई है। अनुराग और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सौरभ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल सौरभ करीब आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा। बाद में वहां से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल अमरनाथ यादव ने सभी को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरवा भेजा, जहां चिकित्सक ने शुरूआती इलाज के बाद सौरभ को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के अनुसार, अनुराग पेशे से ट्रक चालक था और तीन दिन पहले ही पिता बना था। राहुल की शादी आगामी अप्रैल माह में होनी थी और वह दूध का व्यवसाय करता था। सौरभ पुणे में नौकरी करता था। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...