back to top

आकाशीय बिजली गिरने से दो महिला सहित तीन लोगों की मौत, तीन घायल

रायबरेली। अलग-अलग क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की हुई घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बारिश तीन परिवारों के लिए आफत बनकर आई। अलग-अलग जगहों पर हुई घटना के बाद उपजिलाधिकारी सदर अंकिता जैन अपनी टीम के साथ में गांव पहुंचीं। वहीं, घायलों का हालचाल लेने के लिए जिला अस्पताल भी पहुंचीं।

  1. जिले में अलग-अलग जगहों पर हुई घटना से दो अधेड़ महिला सहित तीन लोगों की मौत
  2. जगदीशपुर में आकाशीय बिजली गिरने से घायल महिलाएं और किशोर जिला अस्पताल में भर्ती

गुरुवार की देरशाम को बिजली की चपेट में आने से मिल एरिया थाना क्षेत्र के कसेहटी गांव में एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। इसके अलावा भदोखर थाना क्षेत्र के सरायदामु गांव में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने वाली महिलाएं खेतों में धान की रोपाई का काम कर रही थी, तभी यह हादसा हुआ। इसके अलावा डीह थाना क्षेत्र के गोइरा गांव में भी एक किशोर की मौत हो गई।

भदोखर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में भी आकाशीय बिजली गिरने की वजह से दो महिलाएं और एक किशोर गंभीर रूप से झुलसा गया। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जानने के लिए उपजिलाधिकारी सदर अंकिता जैन, तहसीलदार अनिल पाठक, नायब तहसीलदार डॉ. बृजेश कुमार सहित क्षेत्रीय लेखपाल भी पहुंचें। उन्होंने घायलों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं, मृतक परिजनों को हर सरकारी मदद का भरोसा दिलाया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...