back to top

अधिक मास के कारण इस बार ज्येष्ठ माह में पड़ेंगे 8 बड़े मंगल

लखनऊ। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक हर माह में पड़ने वाले मंगलवार खास महत्व होता है। क्योंकि यह दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। लेकिन जब बात ज्येष्ठ माह के मंगलवार की आती है, तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। क्योंकि ज्येष्ठ मास के हर मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, पूजा करते हैं और भंडारे का आयोजन करते हैं। मान्यता है कि इस दिन की गई सच्ची भक्ति हर संकट को दूर कर देती है और जीवन में नई ऊर्जा भरती है। आमतौर पर ज्येष्ठ माह में 3 से 4 बड़े मंगलवार पड़ते हैं, लेकिन इस बार यानी 2026 में ज्येष्ठ में इस बार आठ बड़े मंगलवार पड़ रहे हैं। अधिकमास की वजह से इस बार ज्येष्ठ माह 60 दिन को होगा। इसलिए इस माह में अधिक बड़े मंगल पड़ रहे हैं। इन दिनों अंजनी पुत्र बजरंगबली की पूजा अर्चना करना विशेष फलदायी माना जाता है। पंचांग अनुसार इस बार ज्येष्ठ माह 2 मई से शुरू होकर 29 जून तक रहेगा। इस हिसाब से मई और जून में कुल 8 मंगलवार पड़ेंगे।

ज्येष्ठ माह 2026 में कब-कब पड़ रहा है बड़ा मंगल
पहला बड़ा मंगल- 5 मई 2026
दूसरा बड़ा मंगल – 12 मई 2026
तीसरा बड़ा मंगल- 19 मई 2026
चौथा बड़ा मंगल- 26 मई 2026
पांचवां बड़ा मंगल- 2 जून 2026
छठवां बड़ा मंगल- 9 जून 2026
सातवां बड़ा मंगल- 16 जून 2026
आठवां बड़ा मंगल- 23 जून 2026

बड़ा मंगलवार का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन कोई न कोई विशेष घटना हुई हैं, इसलिए ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को विशेष माना जाता है। रामायण की कथा के अनुसार जब प्रभु श्रीराम माता सीता की तलाश में भटक रहे थे, तो हनुमान जी पहली बार हनुमान जी से मिले थे। कहा जाता है कि हनुमान जी और प्रभु श्रीराम का मिलन पहली बार ज्येष्ठ माह के मंगलवार को हुआ था, इसलिए इस ज्येष्ठ माह के मंगलवार को बड़ा या बुढ़वा मंगलवार के नाम से जाना गया। इतना ही ही नहीं हनुमान जी ने रावण का अंहकार तोड़ते हुए पूरी सोने की लंका में आग लगा दी। यह घटना ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन हुई थी इसलिए इसे बड़ा मंगलवार कहा गया। ज्येष्ठ माह के मंगलवार को हनुमान जी को अमरत्व का वरदान मिला था। अमरत्व का वरदान मिलने के बाद हनुमान जी चिंरजीवी हो गए थे। इस दिन व्रत भी रखते हैं। व्रत रखने का उद्देश्य केवल भोजन से दूर रहना नहीं, बल्कि मन और इंद्रियों को नियंत्रित करना होता है।व्रत के दौरान दिनभर भगवान का ध्यान किया जाता है और शाम को पूजा के बाद फलाहार लिया जाता है। इससे मन शांत होता है और नकारात्मक विचारों से दूरी बनती है।

60 दिन तक चलेगा ज्येष्ठ मास
इस साल अधिकमास की शुरूआत 17 मई 2026 से होगी और यह 15 जून 2026 को समाप्त होगा. चूंकि 2 मई 2026 से ज्येष्ठ महीना शुरू हो रहा है, जिससे अधिकमास ज्येष्ठ मास के बीच में पड़ेगा और इसी के साथ जुड़ जाएगा. इसलिए इस साल जेठ का महीना 30 की बजाय 60 दिन का होगा. पंचांग के अनुसार साल 2026 में ज्येष्ठ महीना 2 मई 2026 से 29 जून 2026 तक चलेगा. इस दौरान 8 मंगलवार पड़ेंगे, यानी कि 8 बड़ा मंगल मनाए जाएंगे. इस तरह अन्य साल की तुलना में हनुमान जी के भक्तों को बड़ा मंगल पर उनकी कृपा पाने के दोगुने मौके और पुण्य फल प्राप्त होंगे।

अधिकमास में क्या करना चाहिए
अधिक मास के अधिष्ठाता भगवान विष्णु हैं, इसलिए भगवान की भक्ति करनी चाहिए। पुराणों के मुताबिक इस अधिकमास में यज्ञ-हवन श्रीमद् देवी भागवत, श्री भागवत पुराण, श्री विष्णु पुराण, भविष्योत्तर पुराण सुनना फलदायी माना गया है। इस महीने में दीपदान, मालपुए और पान का दान करना चाहिए।

बड़ा मंगल की पूजा-विधि
बड़ा मंगल के दिन पूजा करने के लिए सुबह जल्दी उठना शुभ माना जाता है। स्नान करने के बाद साफ और लाल या केसरिया वस्त्र पहनें। घर में पूजा स्थल या मंदिर में हनुमानजी की प्रतिमा के सामने दीपक जलाएं। पूजा के दौरान रोली, चावल, फूल और प्रसाद अर्पित करें। हनुमानजी को विशेष रूप से बूंदी, बेसन के लड्डू और केले का भोग लगाया जाता है। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। अगर समय हो तो सुंदरकांड का पाठ करना और भी शुभ माना जाता है। अंत में आरती करें और प्रसाद बांटें।

हनुमान जी को चढाये चोला
बड़ा मंगल के दिन हनुमान मंदिरों में चोला चढ़ाने की विशेष परंपरा होती है। इसके लिए चमेली के तेल में सिंदूर मिलाया जाता है और श्रद्धा से हनुमानजी को चढ़ाया जाता है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि चोला हमेशा पैरों से शुरू करके ऊपर की ओर चढ़ाया जाता है। इसके बाद दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। यह परंपरा विशेष रूप से उन लोगों के लिए मानी जाती है जो जीवन में किसी परेशानी या बाधा का सामना कर रहे हों।

हनुमानजी के मंत्र
इस दिन हनुमानजी के मंत्रों का जाप करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।सरल मंत्र जैसे ॐ हनुमते नम: का जाप भी सकारात्मक ऊर्जा देता है।जो लोग नियमित रूप से मंत्र जाप करते हैं, उन्हें मानसिक शांति और आत्मबल में वृद्धि महसूस होती है। कहा जाता है कि सच्चे मन से किया गया जाप व्यक्ति के अंदर छिपी शक्ति को जागृत करता है।

दान और सेवा का विशेष महत्व

बड़ा मंगल की सबसे खास बात है सेवा। इस दिन लोग जगह-जगह भंडारे लगाते हैं, ठंडा पानी और शरबत वितरित करते हैं। गर्मी के इस मौसम में राहगीरों को पानी पिलाना बहुत बड़ा पुण्य माना जाता है। इसके अलावा बंदरों को गुड़-चना खिलाना और पक्षियों के लिए पानी रखना भी शुभ माना जाता है।यह दिन हमें यह सिखाता है कि पूजा के साथ-साथ सेवा भी उतनी ही जरूरी है।अगर श्रद्धा और विश्वास के साथ इस दिन पूजा की जाए, तो जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कई लोग मानते हैं कि उनके रुके हुए काम बनने लगते हैं, आत्मविश्वास बढ़ता है और डर कम होता है।हनुमानजी को संकटमोचन कहा जाता है, यानी संकटों को दूर करने वाले। इसलिए जो व्यक्ति सच्चे मन से उनकी आराधना करता है, उसे मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति मिलती है।

RELATED ARTICLES

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। सिखों के 9वें गुरु साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज का प्रकाश पर्व मंगलवार को श्रद्धा और सत्कार से मनाया गया। इस...

भगवान के शरणागत होने से ही होगा जीवन का कल्याण: आचार्य उमेश मिश्रा

राजाबाजार के गीता भवन में गोवर्धन पूजा प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु ​लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में राजाबाजार स्थित...

हरि जसु रे मना गाइ ले जो संगी है तेरो…

गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवानलखनऊ। धन-धन साहिब श्री गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश...

मिस यूनिवर्स उत्तर प्रदेश का ग्रांड फिनाले 9 को

महिलाओं के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का एक भव्य मंच भी बनेगालखनऊ। क्वीनीफाइड इंक प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में आज होटल दयाल गेटवे गोमती नगर...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। सिखों के 9वें गुरु साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज का प्रकाश पर्व मंगलवार को श्रद्धा और सत्कार से मनाया गया। इस...

भगवान के शरणागत होने से ही होगा जीवन का कल्याण: आचार्य उमेश मिश्रा

राजाबाजार के गीता भवन में गोवर्धन पूजा प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु ​लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में राजाबाजार स्थित...

‘बालीगंज 1990’ में दिखी प्यार और बदले की कहानी

बीएनए में चल रहे स्वर्ण जयंती समारोह का तीसरा दिनलखनऊ। लखनऊ के बीएनए में चल रहे स्वर्ण जयंती समारोह के तीसरे दिन नाटक बालीगंज...

नौटंकी : ‘ये कैसा इंसाफ’ ने खोली भ्रष्टाचार की पोल

भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोहलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में विविध सेवा संस्थान द्वारा सुप्रसिद्ध रंगकर्मी निर्देशक...

भारत रत्न पं.रविशंकर की जयंती पर दी गयी सुरों की श्रद्धांजलि

संगीत की धुनों में जागृत हुई भारत की आत्मा लखनऊ। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री, उ.प्र. की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं जयवीर सिंह...