back to top

हरि जसु रे मना गाइ ले जो संगी है तेरो…

गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान
लखनऊ। धन-धन साहिब श्री गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व के अवसर पर सुबह 9:00 बजे श्री अखण्ड पाठ साहिब की आरम्भता गुरुद्वारा मानसरोवर में हुई, जिसकी समाप्ति मंगलवार 7 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे होगी।
सोमवार को शाम 06:30 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक और मंगलवार शाम को 06:30 से रात्रि 11:00 बजे तक कीरतन दिवान सजाया जायेगा। इस शुभ अवसर पर भाई जगतार सिंह, दरवार साहब वाले, ज्ञानी परमजीत सिंह, हजूरी रागी हरविन्दर सिंह, गुरुद्वारा मानसरोवर वालो ने सभी साध संगतों को गुरवाणी, कीरतन, कथा से निहाल किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब को फूलों, लाइटों एवं गुब्बारों से सजाया गया। सायं 6:30 बजे से समाप्ति तक दोनों ही दिन विशेष समागम गुरूद्वारा मानसरोवर में धूमधाम से मनाया गया। बाहर से आये रागी जत्थो ने साध संगतों को कथा, शबद कीरतन से निहाल किया। भाई जगतार सिंह जी दरवार साहब वालों ने -हरि जसु रे मना गाइ ले जो संगी है तेरो…भाई हरविन्दर सिंह जी गुरूद्वारा मानसरोवर वालों ने -प्रीतम जानि लेहु मन माही। ज्ञानी परमजीत सिंह ने श्री गुरु तेग बहादर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि श्री गुरु तेग बहादर जी ने हिन्दू धर्म के तिलक और जनेऊ की रक्षा की, उन्होंने दिल्ली चाँदनी चौक में हिन्दू धर्म बचाने के वास्ते अपना बलिदान दिया। सन् 1621 अमृतसर गुरू के महल में गुरु हरगोविन्द साहेव अते माता नानकी जी के घर आप जी का पावन प्रकाश हुआ। अंत में मुख्य सेवादार सरदार सम्पूरन सिंह बग्गा जी ने उग्राही सेवा के सदस्यों को गुरू घर का सरोपा देकर सम्मानित किया एवं सभी साध संगतो को गुरू पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के सभी सदस्य इकबाल सिंह, सुरेन्दर सिंह बग्गा, चरनजीत सिंह छाबड़ा, अमरजीत सिंह, परमजीत सिंह चन्दर, गगनदीप सिंह बग्गा तथा गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के सारे मेम्बर मौजूद रहे।

यहियागंज गुरुद्वारे में प्रकाश प्रकाश पर्व आज
लखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी यहियागंज में श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश प्रकाश पर्व 7 अप्रैल को बहुत ही श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया जाएगा। प्रात: 7:30 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के ऊपर गुलाब के फूलों से फूलों की वर्षा की जाएगी। गुरद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि डॉ गुरमीत सिंह के संयोजन में प्रात: 5:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक एवं शाम 7:00 बजे से देर रात्रि तक विशेष दीवान सजाए जाएंगे। श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी 1670 में इस स्थान पर आए थे एवं तीन दिन रुके थे। इस आयोजन में मुख्य रूप से श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर के मुख्य ग्रंथि सिंह साहब ज्ञानी अमरजीत सिंह जी एवं भाई जगतार सिंह जी व भाई गुरदेव सिंह कोहाड़का जी विशेष रूप से पधार रहे हैं।

RELATED ARTICLES

बुद्ध पूर्णिमा 1 को, शहर में होंगे विविध आयोजन

भगवान विष्णु की पूजा भी की जाती हैलखनऊ। वैशाख पूर्णिमा को ही बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। इस वर्ष यह 1 मई को मनाई...

सुख-समृद्धि का प्रतीक गंगा सप्तमी 23 को

गंगा सप्तमी पर स्नान-दान का है विशेष महत्वलखनऊ। सनातन धर्म में गंगा सप्तमी का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन मां...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

भारत के स्मार्टफोन निर्यात में मार्च तिमाही में तीन प्रतिशत की गिरावट

नयी दिल्ली। भारत का स्मार्टफोन निर्यात लागत दबाव और कमजोर मांग के कारण 2026 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत...