back to top

‘बालीगंज 1990’ में दिखी प्यार और बदले की कहानी

बीएनए में चल रहे स्वर्ण जयंती समारोह का तीसरा दिन
लखनऊ। लखनऊ के बीएनए में चल रहे स्वर्ण जयंती समारोह के तीसरे दिन नाटक बालीगंज 1990 का मंचन हुआ। इसका निर्देशन अतुल सत्य कौशिक ने किया। बालीगंज 1990 कहानी सन 1990 में सेट एक थ्रिलर ड्रामा है। कहानी कलकत्ता की एक मशहूर जगह बालीगंज की है। इस शहर में कार्तिक और वासुकी 10 साल से एक गंभीर रिश्ते में हैं। दोनों एक दूसरे से काफी प्रेम करते थे। लेकिन एक दिन कार्तिक अपने सपनों का पीछा करते हुए मुंबई चला जाता है। उसके जाने के बाद वासुकी एक मशहूर आर्टिस्ट से शादी कर लेती है।। वासुकी शादी के बाद प्रतिशोध और जबरदस्ती की जिंदगी जी रही है। वो अपनी इस हालत का कसूरवार कार्तिक और उनके असफल प्यार को मानती है। काफी समय बाद एक दिन कार्तिक वासुकी को अपने घर पर कॉफी के लिए बुलाता है। वासुकी की आंखों में कार्तिक को वही 10 साल पुराना प्यार और जुनून दिखता है।
ये देख वो काफी खुश और थोड़ा भ्रमित भी होता है। लेकिन वासुकी को कार्तिक की आंखों में अजीब सी आग दिखी। ऐसी आग जो उनके जीवन को बदलने का दम रखती है। कार्तिक उनके असफल प्रेम का कारण वासुकी को समझता है, क्योंकि उसने किसी और से शादी कर ली। प्यार और नफरत को दिखाते इस नाटक का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया।

RELATED ARTICLES

आकांक्षा थिएटर के 49 वर्ष पूरे होने पर होगा तीन नाटकों का मंचन

तीन दिवसीय नाट्य समारोह 25 मई से लखनऊ। नगर की प्रतिष्ठित नाट्य संस्था आकाक्षा थियेटर आर्टस् लखनऊ ने अपनी स्थापना 15 अप्रैल 1977 से 15...

गुरुद्वारा यहियागंज में गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व आज

शबद कीर्तन द्वारा संगतो को निहाल करेंगेलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में श्री गुरु अंगद देव जी का प्रकाश...

पं. साजन मिश्र से छात्रों ने सीखी संगीत की बारीकियां

चार दिवसीय गायन कार्यशाला का तृतीय दिवस सम्पन्न लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे जी की पावन स्मृति में स्थापित पीठ...

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

भारत के स्मार्टफोन निर्यात में मार्च तिमाही में तीन प्रतिशत की गिरावट

नयी दिल्ली। भारत का स्मार्टफोन निर्यात लागत दबाव और कमजोर मांग के कारण 2026 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत...