back to top

सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ में चीन का नाम नहीं होगा

मुंबई। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि को लेकर नई खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कई बदलाव किए गए हैं ताकि भारत-चीन के बेहतर होते कूटनीतिक संबंधों पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े। गौरतलब है कि फिल्म का नाम पहले बैटल आफ गलवान रखा गया था, जिसे इस साल बदलकर मातृभूमि कर दिया गया। यह फिल्म 2020 में भारत और चीन के बीच हुए संघर्ष पर आधारित थी। हाल ही में दोनों देशों के रिश्ते बेहतर हुए हैं, इसलिए रक्षा मंत्रालय को फिल्म के कंटेंट को लेकर कुछ आपत्ति थी।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में बताया गया है कि मंत्रालय के निर्देश के अनुसार फिल्म में चीन का नाम नहीं लिया जाएगा। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया, ‘पहले यह फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित थी, लेकिन रक्षा मंत्रालय के कहने पर सलमान खान और डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने फिल्म को दोबारा शूट किया और कहानी में थोड़ा फिक्शन एंगल जोड़ दिया। लगभग 40% फिल्म दोबारा शूट की गई, जिसमें रोमांटिक सीन और बैकस्टोरी भी जोड़ी गई। मेकर्स ने नई फिल्म मंत्रालय को भेजी ताकि उन्हें ठडउ मिल सके, लेकिन मंत्रालय को अभी भी कुछ चिंताएं हैं।

सूत्र ने आगे बताया, ‘सलमान खान से यह भी कहा गया कि फिल्म में चीन का नाम बिल्कुल नहीं होना चाहिए। यह बात पहले ही मेकर्स को बता दी गई थी। इस महीने जो नया वर्जन जमा किया गया है, उसमें चीन का कहीं जिक्र नहीं है। फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग और कंटेंट में बदलाव के कारण इसे टाल दिया गया। वहीं दूसरी तरफ, सलमान खान जल्द ही दिल राजू के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। इस फिल्म में नयनतारा भी नजर आएंगी और इसका डायरेक्शन वामशी पेडिपल्ली करेंगे।

RELATED ARTICLES

बिहार के सम्राट होंगे चौधरी… 15 अप्रैल को लोक भवन में लेंगे शपथ

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आया है, जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर अपने करीब दो दशक...

नीतीश कुमार ने CM पद से दिया इस्तीफा, थोड़ी देर में होगा नए मुख्यमंत्री का ऐलान

पटना।बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा अध्याय समाप्त हो गया है। नीतीश कुमार ने मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को बिहार के मुख्यमंत्री पद...

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सुनीं लोगों की समास्याएं,त्वरित दिलाया न्याय

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कल देर रात जनपद मऊ के बहुउद्देशीय भवन मंगलम में संभव ऑनलाइन शिकायत निस्तारण प्रणाली...

कलमकार आर्ट गैलरी में सुप्रसिद्ध कला साधक अंकिता सिंह की कला प्रदर्शनी ‘अपवर्ग’ का भव्य शुभारंभ

नई दिल्ली। राजधानी के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक स्थल बीकानेर हाउस स्थित कलमकार आर्ट गैलरी में सुप्रसिद्ध कला साधक अंकिता सिंह की एकल कला प्रदर्शनी ‘अपवर्ग:...

बेटे प्रफुल्ल की सफलता की कहानी… पिता के दृढ़ विश्वास और मैकग्रा कनेक्शन ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

नयी दिल्लीा/ बेंगलुरु। प्रकाश हिंगे खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में अपने पदार्पण मैच में ही शानदार प्रदर्शन...

प्रधानमंत्री ने मां डाटकाली मंदिर में पूजा अर्चना की

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देहरादून के नजदीक स्थित सिद्धपीठ डाट काली मंदिर में पूजाअर्चना की। प्रधानमंत्री मंदिर में करीब 15 मिनट...