back to top

कलमकार आर्ट गैलरी में सुप्रसिद्ध कला साधक अंकिता सिंह की कला प्रदर्शनी ‘अपवर्ग’ का भव्य शुभारंभ

नई दिल्ली। राजधानी के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक स्थल बीकानेर हाउस स्थित कलमकार आर्ट गैलरी में सुप्रसिद्ध कला साधक अंकिता सिंह की एकल कला प्रदर्शनी ‘अपवर्ग: ए सेलिब्रेशन ऑफ इनर बैलेंस’ का 10 अप्रैल को गरिमामय वातावरण में शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुजफ्फरनगर से लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने किया।

अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि कला केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि यह व्यक्ति के जीवन में आंतरिक संतुलन, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाली सशक्त शक्ति है। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित कलाकृतियों की सराहना करते हुए कलाकार की सृजनशीलता को प्रेरणादायी बताया।

कला साधक अंकिता सिंह ने बताया कि उनकी कलाकृतियां अवचेतन और पराचेतन के संगम से उत्पन्न ऊर्जा की सृजनात्मक अभिव्यक्ति हैं। इन कृतियों में तम और तेज, निराकार और साकार, तथा द्वैत और अद्वैत जैसे प्रतीत होने वाले विरोधाभासी तत्वों के मध्य संतुलन को दर्शाया गया है, जो दर्शकों को आत्ममंथन और आंतरिक शांति की अनुभूति कराते हैं।

प्रदर्शनी में प्रस्तुत कलाकृतियों के माध्यम से आत्म-अन्वेषण, आंतरिक संतुलन और आध्यात्मिक चेतना के विविध आयामों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया गया है। दर्शकों ने कलाकृतियों की गहराई, संवेदनशीलता और उत्कृष्ट प्रस्तुति की सराहना की।

यह प्रदर्शनी कला-जगत में विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है इस अवसर पर आईआरएस अधिकारी सुदीप डबास, उत्तर प्रदेश सचिवालय के अनुभाग अधिकारी विचित्र वीर सिंह, हरियाणा सरकार के मुख्य अभियंता विशाल बंसल तथा जेडी इंफ्राटेक, फरीदाबाद के चेयरमैन विनय कुमार सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कला-प्रेमियों ने भी सहभागिता की।

RELATED ARTICLES

बिहार के सम्राट होंगे चौधरी… 15 अप्रैल को लोक भवन में लेंगे शपथ

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आया है, जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर अपने करीब दो दशक...

नीतीश कुमार ने CM पद से दिया इस्तीफा, थोड़ी देर में होगा नए मुख्यमंत्री का ऐलान

पटना।बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा अध्याय समाप्त हो गया है। नीतीश कुमार ने मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को बिहार के मुख्यमंत्री पद...

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सुनीं लोगों की समास्याएं,त्वरित दिलाया न्याय

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कल देर रात जनपद मऊ के बहुउद्देशीय भवन मंगलम में संभव ऑनलाइन शिकायत निस्तारण प्रणाली...

बेटे प्रफुल्ल की सफलता की कहानी… पिता के दृढ़ विश्वास और मैकग्रा कनेक्शन ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

नयी दिल्लीा/ बेंगलुरु। प्रकाश हिंगे खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में अपने पदार्पण मैच में ही शानदार प्रदर्शन...

प्रधानमंत्री ने मां डाटकाली मंदिर में पूजा अर्चना की

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देहरादून के नजदीक स्थित सिद्धपीठ डाट काली मंदिर में पूजाअर्चना की। प्रधानमंत्री मंदिर में करीब 15 मिनट...

पंजाब में सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है...