back to top

उन्मेष 2025 में बेटियों की प्रतिभा का हुआ शानदार प्रदर्शन, डॉ. दिनेश शर्मा बोले-बेटियों के लिए हिंदुस्थान प्रथम है

लखनऊ। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अलीगंज में आयोजित दो दिवसीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समागम उन्मेष 2025 का समापन बुधवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि बेटियों के लिए हिंदुस्थान प्रथम है। जब बेटियां ओलंपिक में छलांग लगाती हैं, तो ऐसा प्रतीत होता है जैसे भारतीय अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही हो।

डॉ. शर्मा ने महाविद्यालय में संचालित बीबीए पाठ्यक्रम के शिक्षण कक्ष हेतु अपनी निधि से दस लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव आने पर स्मार्ट क्लास और अन्य आधुनिक उपकरणों के क्रय के लिए भी सहायता दी जाएगी। बेटियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा वह हथियार है जिससे हर जंग जीती जा सकती है। उन्होंने विशेष रूप से अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं से शिक्षा और जागरूकता अपनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति छात्राओं के लिए वरदान साबित हो रही है क्योंकि इसमें शिक्षा को कौशल विकास से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सदैव विवेकपूर्ण निर्णय लेती हैं और सरकार खेलों को भी समान रूप से प्रोत्साहित कर रही है।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद छात्राओं ने महाविद्यालय का कुलगीत एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। एनसीसी की छात्राओं ने मार्चपास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। अतिथियों ने पंचवटी एवं पोषण वाटिका में पीपल, बरगद, आंवला और बेल के पौधे रोपित किए। इस वाटिका का निर्माण पर्यावरण समिति की प्रो. शिवानी श्रीवास्तव एवं अरविंद के नेतृत्व में एनसीसी, एनएसएस और रेंजर्स के सहयोग से किया गया। अतिथियों ने महाविद्यालय की नवनिर्मित कैफेटेरिया का लोकार्पण भी किया।

प्राचार्य प्रो. रश्मि बिश्नोई ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। समारोह का संचालन डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. शिवानी श्रीवास्तव ने किया। समारोह में राजधानी के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।

प्रतियोगिताओं के परिणाम
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिचा शर्मा (सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय), द्वितीय सिमरन (लखनऊ विश्वविद्यालय) और तृतीय गरिमा शर्मा (महाराजा बिजली पासी कॉलेज) ने प्राप्त किया।एकल नृत्य में अरुणिमा सिंह प्रथम, वर्तिका गुप्ता द्वितीय और आंचल रस्तोगी तृतीय रहीं।केश सज्जा में प्राची गुप्ता ने प्रथम स्थान पाया।मेहंदी प्रतियोगिता में महविश कुरैशी प्रथम रहीं।रचनात्मक लेखन में तेजस्विनी चक्रवर्ती ने बाजी मारी।भाषण प्रतियोगिता में अमानत त्रिपाठी प्रथम, जबकि काव्य पाठ में भी तेजस्विनी चक्रवर्ती प्रथम रहीं।घट सज्जा में राधा कनौजिया, एकल गायन में सृष्टि वर्मा और रंगोली प्रतियोगिता में पूजा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।‘बेस्ट कैप्चर्ड मोमेंट ऑफ उन्मेष’ का खिताब लक्ष्मी शर्मा को मिला।

RELATED ARTICLES

ग्रीन नैनो तकनीक टमाटर को लंबे समय तक ताज़ा रखने में हो सकती है कारगर

लखनऊ: भारत में हर साल बड़ी मात्रा में टमाटर कटाई के बाद खराब हो जाते हैं। टमाटर की शेल्फ लाइफ (ताज़ा रहने की अवधि)...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विविध शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा 16वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में, राजभवन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय...

चातुर्मास पूर्व जैन मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

श्रीजी पूजन, गुरु अर्चना एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगालखनऊ। आगामी चातुर्मास से पूर्व नगर में जैन समाज द्वारा धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों...

ग्रीन नैनो तकनीक टमाटर को लंबे समय तक ताज़ा रखने में हो सकती है कारगर

लखनऊ: भारत में हर साल बड़ी मात्रा में टमाटर कटाई के बाद खराब हो जाते हैं। टमाटर की शेल्फ लाइफ (ताज़ा रहने की अवधि)...

योगिनी एकादशी 10 को, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। जुलाई के महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। हिंदी कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ का महीना 30 जून से शुरू होगा। इसी...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विविध शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा 16वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में, राजभवन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय...

चातुर्मास पूर्व जैन मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

श्रीजी पूजन, गुरु अर्चना एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगालखनऊ। आगामी चातुर्मास से पूर्व नगर में जैन समाज द्वारा धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों...

कोलकाता और बेंगलुरु के ताजे फूलों से सजेगा श्याम दरबार

9 को मनाया जाएगा श्री खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सवलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में आगामी 9 जुलाई को...

अस्सी प्रतिशत साहित्यकार अपनी हिंदी अपनी जेब में रखकर चलते हैं : व्योमा मिश्रा

बालकथाओं का फ्रÞेंच से हिंदी में अनुवाद कियालखनऊ। व्योमा मिश्रा एक मानी हुई साहित्यकार, अनुवादक और स्थापित सृजनात्मक एडिटर और प्रूफ-रीडर हैं और लंबे...