back to top

जम्मू कश्मीर के युवा 1 अक्टूबर को मोदी एंड कंपनी को दिखा देंगे बाहर का रास्ता, खरगे ने कसा तंज

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को दावा किया कि जम्मू कश्मीर के युवाओं के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एकमात्र नीति धोखा देना है और आगामी चुनाव में वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एंड कंपनी को बाहर का रास्ता दिखा देंगे। खरगे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मार्च में जम्मू-कश्मीर में युवा बेरोजगारी दर 28.2 प्रतिशत (पीएलएफएस) रही। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर के युवाओं को धोखे में रखना ही भाजपा की एकमात्र नीति है।

खरगे ने दावा किया, कई परीक्षा प्रश्न लीक, रिश्वत और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण विभिन्न विभागों में भर्ती में चार साल से देरी हो रही है। जम्मू कश्मीर में सरकारी विभागों में 2019 से 65 प्रतिशत पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 60,000 से अधिक सरकारी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी 15 वर्षों से अधिक समय से मेहनत कर रहे हैं और उन्हें प्रतिदिन मात्र 300 रुपये मिलते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, लंबे समय से सेवा देने के बावजूद वे बिजली, सार्वजनिक स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग जैसे आवश्यक विभागों में भी अनुबंध के आधार पर काम कर रहे हैं, जो रोजगार संकट की भयावह प्रकृति को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि हालांकि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में उद्योग लगाने का वादा किया था लेकिन केंद्र शासित प्रदेश में कोई बड़ी विनिर्माण इकाई नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि निजी क्षेत्र केवल कृषि, आतिथ्य और स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करने तक ही सीमित है। खरगे ने कहा, 2021 में नयी औद्योगिक नीति की शुरुआत के बावजूद, जमीन पर सिर्फ तीन प्रतिशत निवेश ही हो पाया है। प्रधानमंत्री विकास पैकेज 2015 के तहत 40 प्रतिशत परियोजनाए अब भी लंबित हैं। उन्होंने कहा, एक अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के युवा मोदी एंड कंपनी को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। 90 सदस्यीय जम्मू कश्मीर विधानसभा के लिए चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को तीन चरणों में होंगे और नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

पीपीपी मॉडल के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा

कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य आईटीआई संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस...

30 दिन के लिए जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख राम रहीम , 16वीं बार मिली राहत

चंडीगढ़। पंजाब में चुनावों की आहट के साथ ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ...

सोने और चांदी के दामों में आयी बड़ी गिरावट, जानें आज के भाव

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 4,300 रुपये से ज्यादा टूटी, जबकि सोना करीब ₹900 सस्ता...

80 मी की सड़क का उद्घाटन कर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद,लोगों ने पूछा- ‘विकास है या सिर्फ फोटो खिंचवाने...

अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई बड़ा विकास कार्य नहीं बल्कि...

पीपीपी मॉडल के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा

कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य आईटीआई संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस...

30 दिन के लिए जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख राम रहीम , 16वीं बार मिली राहत

चंडीगढ़। पंजाब में चुनावों की आहट के साथ ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ...

सोने और चांदी के दामों में आयी बड़ी गिरावट, जानें आज के भाव

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 4,300 रुपये से ज्यादा टूटी, जबकि सोना करीब ₹900 सस्ता...

दिल्ली में हुई QUAD देशों की अहम बैठक, होर्मुज को जल्द खोलने और आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति का पुरजोर समर्थन

देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित क्वाड (QUAD) देशों के विदेश मंत्रियों की एक बेहद महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई है,...

खड़गे ने पीएम मोदी से पूछा सवाल…कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी देश में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला...