कोमा में पड़े युवक के परिवार की कहानी ‘क्रिटिकल बट स्टेबल’

एसएनए में नाटक का मंचन

लखनऊ। संगीत नाटक अकादमी में सवेरा फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘क्रिटिकल बट स्टेबल’ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पियरे मार्टिनेज द्वारा लिखित और अनुराग शुक्ला द्वारा निर्देशित इस नाटक में एक रेसिंग बाइक दुर्घटना के बाद कोमा में पड़े राज नामक युवक की कहानी को दिखाया गया।
नाटक की कहानी उस समय मोड़ लेती है जब राज के परिवार को उसकी मेडिकल देखभाल जारी रखने या बंद करने का कठिन निर्णय लेना पड़ता है। हर किरदार अपनी व्यक्तिगत समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन कहानी में एक नया मोड़ तब आता है जब राज की जीवनसंगिनी दुर्घटना की असली परिस्थितियों का खुलासा करती है। सबसे बड़ा रहस्योद्घाटन तब होता है जब पता चलता है कि राज के पास एक ऐसा राज है जो सभी को करोड़पति बना सकता है। निर्देशक अनुराग शुक्ला ने बताया कि यह नाटक पारिवारिक रिश्तों में छिपे पाखंड को हास्य के माध्यम से उजागर करता है, विशेषकर जब धन का मामला सामने आता है। नाटक में तेज संवाद, गलतफहमियां और शारीरिक कॉमेडी का बेहतरीन समावेश किया गया है। मंच पर अभिषेक सिंह (डॉक्टर), शिवानी गुप्ता (नर्स), अनुराग (अजय), विवेक (शिवा), काव्या मिश्रा (मोनिका), शशांक मिश्र (इंस्पेक्टर राकेश) और संजय त्रिपाठी (राजकुमार) ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। यह नाटक न केवल मनोरंजन करता है बल्कि जीवन की गंभीर परिस्थितियों और पारिवारिक संबंधों पर गहरी सोच को भी प्रेरित करता है।

RELATED ARTICLES

सावन माह आज से शुरू, शिवालयों में होगी भगवान भोले की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को समर्पित सावन माह गुरुवार से शुरू हो रहा है। सावन 11 जुलाई को शुरू होकर 9 अगस्त को समाप्त होगा।...

गुरु पूर्णिमा : मंदिरों और आश्रमों में गुरु पूजा, लिया आशीर्वाद

लखनऊ। आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा व आस्था के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। वेद व्यास...

गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों को किया सम्मानित

1200 से अधिक गुरूजनों का सम्मान किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा अपने परिसर में गुरु पूर्णिमा जयंती के अवसर पर आज...

Latest Articles