back to top

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवक की मौत

लखनऊ। शानिवार की देर रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि गाड़ी करीब पांच से छह गुलाटी खाकर पलट गयी। इस दौरान कार में चिंगारियां निकलने लगी। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गयी। जबकी घायल युवती का इलाज चल रहा है।

गोमती नगर थाना क्षेत्र में अंबेडकर चौराहे के पास सीसीटीवी फुटेज में शनिवार रात करीब 2:30 बजे एक तेज रफ्तार कार अंबेडकर चौराहे की तरफ आती दिख रही है। जो अचानक अनियंत्रित होकर चौराहे पर डिवाइडर से टकरा गयी। जिसके बाद साइन एज बोर्ड के पोल को टक्कर मारते हुए थोड़ी दूर जाकर पांच से छह गुलाटी खाकर पलट गयी। जिससे कार पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी। जिसमें युवक और युवती घायल हो गये। गोमतीनगर प्रभारी निरीक्षक दीपक पांडेय के अनुसार कार में सवार युवक की पहचान सार्थक पहवा (25) के रूप में हुई है। वह निरालानगर के रहने वाले थे। देर रात करीब ढाई बजे वह लोहिया पार्क की ओर से स्पीड में कार चलाते हुए आ रहे थे। उनके साथ एक महिला दोस्त भी थी।

एकाएक कार चौराहे पर लगे साइनएज बोर्ड के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पांच से छह गुलाटी खा गई। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कार में फंसे सार्थक और युवती को निकालकर अस्पताल लेकर पहुंची। जहां, डाक्टरों ने सार्थक को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवती का इलाज चल रहा है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सार्थक के परिवारीजन ने इस संबंध में कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया। इस हादसे से पोल पर लगा साइनएज बोर्ड क्षतिग्रस्त होकर गिर गया था। नगर निगम ने रविवार दोपहर में उसे ठीक कराया।

हादसे में युवक की मौत

बीबीडी थाना क्षेत्र के ग्राम अनोरा कला निवासी नन्नकू ने बताया कि उसका छोटा भाई मुकेश पाल उम्र करीब 25 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से किसान पथ होकर पपनामऊ की तरफ से गोयल कॉलेज की तरफ से आ रहा था, रास्ते में गौशाला के सामने तेज रफ्तार आ रहे डीसीएम ने टक्कर मार दी।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...

संत एवं तीर्थ सुरक्षित नहीं रहेंगे तो हमारा समाज भी सुरक्षित नहीं रहेगा

तीर्थ रक्षा संत सुरक्षा पर विचार-विमर्श गोष्ठी का आयोजनलखनऊ। महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर, आशियाना, लखनऊ में मेडिटेशन गुरु पूज्य उपाध्याय श्री वीहसंत सागर...