back to top

आधी रात प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला 

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में प्रेमिका के बुलावे पर उससे मिलने पहुंचे युवक की प्रेमिका एवं उसके परिजनों ने कथित रूप से पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। मामले में प्रेमिका समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना का पता मंगलवार की सुबह उस समय चला जब शौच के लिए खेतों की ओर गए गांव के लोगों ने युवक के शव को देखा। देहात पुलिस अधीक्षक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि घटना मर्गोा थाने के सोन गांव की है, जहां सोमवार की रात कथित रूप से प्रेमिका बताई जा रही युवती से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को उसके परिजनों ने उसे गांव के बाहर ले जाकर पेड़ से बांध दिया।

अधिकारी ने बताया कि युवक को इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान गोविंद (22) के तौर पर की गयी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के जीजा ने शव की शिनाख्त कर प्रेमिका और उसके परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में प्रेमिका समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्वाई जारी है।

यह खबर पढ़े -बिना जनगणना के महिला आरक्षण संभव नहीं, अखिलेश ने भाजपा को बनाया निशाना 

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...