back to top

फिर लौटेगी खेल की रौनक, थोड़ा सब्र रखें : किरण रिजिजू

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के कारण देशभर में जनजीवन अस्त व्यस्त है और खेल प्रतियोगिताएं भी ठप हैं लेकिन केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही मैदान पर खिलाड़ियों को उतारा जाएगा। उन्होंने साथ ही बताया कि भले ही मैदान पर सब रुका हुआ है लेकिन आंतरिक तौर पर काम चल रहा है।

रिजिजू ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा, कोरोना के कारण खिलाड़ियों की ट्रेनिंग छूट रही है। फिटनेस काफी जरूरी है, इस महामारी के कारण किसी भी खेल की तैयारी को नहीं हो पा रही है लेकिन मंत्रालय ने प्लानिंग शुरू कर दी है। हम एनआईएस, साई के सेंटर, टॉप ऐथटेलिक्स केंद्र को खोलने के लिए रोडमैप बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘घर में बैठे खिलाड़ियों को संदेश है कि सब्र रखिए, हम सभी आपके साथ खड़े हैं। बहुत जल्द ग्राउंड पर उतारेंगे, लॉकडाउन के बाद जैसे ही सब ठीक होगा। आपके माध्यम से देश का नाम रोशन होगा, फिर से खेलों की रौनक लौटाएंगे। अरुणाचल प्रदेश से लोकसभा सांसद ने कहा कि लॉकडाउन खत्म होते ही इन सभी ट्रेनिंग सेंटर को खोलने पर काफी काम किया जा रहा है और रोडमैप भी तैयार किया जा रहा है।

खेल मंत्री ने कहा, हमारे लिए सुरक्षा संबंधी योजना भी जरूरी हैं। किसी भी खिलाड़ी या टॉप ऐथलीट को कुछ हो गया, जिन्हें हाल में किसी बड़े टूर्नामेंट में खेलना है, तो यह बड़ी परेशानी हो जाएगी। यह खुशी की बात है कि कोई भी खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है और इसका कारण यही है कि हमने काफी पहले ही इससे बचाव की तैयारी शुरू कर दी थी।

रिजिजू ने कहा, ट्रेनिंग सेशन शुरू करने के लिए प्लानिंग की हुई है। जो ग्रुप में खेल होते हैं जैसे हॉकी तो उसके लिए मेडिकल एक्सपर्ट्स भी मौजूद रहेंगे। हां यह सच है कि सभी खेल और खिलाड़ियों को एक साथ इजाजत देना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, लॉकडाउन खुलने के बाद केवल टॉप ऐथलीट को मौका देंगे, जो ओलिंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेलने की तैयारी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...