back to top

हंगामे के साथ शुरू हुआ उप्र विधानमंडल का बजट सत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान मंडल का बजट सत्र गुरुवार को विपक्ष के जोरदार हंगामे के साथ शुरू हुआ। बजट सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शुरू होने पर जैसे ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करना शुरू किया, विपक्षी सपा, बसपा और कांग्रेस के सदस्य आसन के सामने आकर नारेबाजी करने लगे।

खास बात यह रही कि आज सपा सदस्य जहां अपनी पार्टी की परंपरागत लाल टोपी लगाए हुए थे, वहीं बसपा सदस्य नीली टोपी और कांग्रेस सदस्य सफेद टोपी पहने हुए थे। विपक्षी सदस्यों के हाथ में पोस्टर थे, जिन पर किसानों की समस्या, रसोई गैस के बढ़े दाम, कानून व्यवस्था की खराब स्थिति, महंगाई, सीएए और एनआरसी वापस लेने, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर नारे लिखे थे। पोस्टर भी पार्टी के रंगों से ही रंगे थे जहां सपा वालों के पोस्टर लाल कागज पर तो बसपा वाले नीले तथा कांग्रेस सदस्य सफेद कार्टशीट पर पोस्टर बनाकर लाए थे।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का उत्तर प्रदेश विधान मंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को यह पहला संबोधन था। विपक्ष के भारी हंगामे और नारेबाजी के बीच राज्यपाल ने अभिभाषण जारी रखा। इस दौरान विपक्षी सदस्य रसोई गैस के दामों में, बेतहाशा वृद्धि वापस लो, सामूहिक बलात्कारियों की ये सरकार, नहीं चलेगी नहीं चलेगी, कानून व्यवस्था ध्वस्त है, भाजपा सरकार मस्त है, महंगाई डायन खाए जात है, सीएए एनआरसी वापस लो, दुष्कर्म पीड़िताओं को न्याय दो, धरने पर बैठी महिलाओं पर लाठीचार्ज बंद करो, किसान विरोधी ये सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी, भाजपा सरकार खा गई रोजगार, नौजवान हो गए बेरोजगार, आजमगढ़ बिलरियागंज के लोगों को इंसाफ दो जैसे नारे लगा रहे थे।

राज्यपाल का अभिभाषण करीब एक घंटे चला, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सदन में मौजूदगी के बीच उनकी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। विपक्षी सदस्यों के शोरगुल और नारेबाजी के बीच राज्यपाल का भाषण सुनाई नहीं दे रहा था लेकिन उन्होंने हंगामे से विचलित हुए बिना अपना अभिभाषण पूरा किया। सदन की बैठक शुरू होने से पहले सपा सदस्य हाथ में पोस्टर लिए विधानसभा परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...