back to top

पूरे यूपी पर बरसती है मां विंध्यवासिनी धाम की कृपा : योगी

-मीरजापुर में 202 करोड़ की 660 विकास परियोजनाओं का सीएम ने किया लोकार्पण और शिलान्यास
-विंध्यवासिनी मंदिर में सीएम योगी ने किया दर्शन-पूजन
-विंध्य कॉरीडोर के निर्माण कार्यों का सीएम योगी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश
-मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली 11 महिलाओं को विंध्य शक्ति सम्मान से किया सम्मानित
-प्रस्ताव बनाकर भेजें जनप्रतिनिधि, एक्ट पास करके जल्द शुरू हो विश्वविद्यालय का निर्माण


विशेष संवाददाता लखनऊ/मीरजापुर। मां विंध्यवासिनी, मां कालीखोह और मां अष्टभुजी की कृपा पूरे उत्तर प्रदेश पर बरसती है। यहां पहले एक साल में जितने श्रद्धालु आते थे उससे कहीं अधिक केवल नवरात्रि में आने लगे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मां विंध्यवासिनी के धाम में भव्य कॉरीडोर का निर्माण हो रहा है। जिससे श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं का विस्तार तो होगा ही साथ ही साथ बड़ी संख्या में नवजवानों के लिए रोजगार का भी सृजन होगा।

ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाबू उपरौध इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद के लिए 202 करोड़ की 660 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि आधी आबादी को पूरा सम्मान हर हाल में मिलना ही चाहिए। उनके संकल्प को प्रदेश सरकार तमाम योजनाओं के माध्यम से पूरा कर रही है।

सीएम योगी ने कहा कि आधी आबादी को नजरअंदाज करके कोई भी समाज समर्थ और सशक्त नहीं हो सकता। इसे नये भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में स्पष्ट कर दिया थाए जब उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की शुरूआत की। आजादी के 70 साल बाद पहली बार देश के अंदर लगा कि महिलाएं भी देश के राजनीतिक एजेंडा की मुख्य हिस्सा हैं। सीएम ने कहा कि चाहे जनधन अकाउंट हो, उज्ज्वला योजना हो, सौभाग्य योजना, स्वास्थ्य बीमा कवर, आवास योजना हो या स्वामित्व योजना, इन सभी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने की शृंखला में देश की नई संसद बनने के उपरांत पहले ही सत्र में देश की आधी आबादी को वर्षों से चल रही उनकी मांग को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए पूरा किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में उठाये गये कदम देश ही नहीं पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय बने हैं।

दुनिया के आधी आबादी के सामने आगे बढ़ने का एक नया प्रकाशस्तंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा विंध्यवासिनी धाम नारी शक्ति के सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण है। ये मां विंध्यवासिनी, मां अष्टभुजी और मां काली के त्रिकोण के रूप में हमें जीवन के समग्रता का दर्शन कराता है। नारी शक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव हमारे मन में हमेशा बना रहे इसी के लिए मां विंध्यवासिनी के धाम में भव्य कॉरीडोर का निर्माण कराया जा रहा है। पहले मां विंध्यवासिनी के धाम में एक साल में जितने श्रद्धालु आते थे, आज केवल नवरात्रि के अवसर पर उससे अधिक श्रद्धालु यहां आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मीरजापुर के विकास के लिए प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि जल्द से जल्द जमीन चिह्नित करके प्रस्ताव भेजें, जिसके बाद एक्ट बनाकर शीघ्रातिशीघ्र यहां विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि मीरजापुर और सोनभद्र के अनुसूचित जाति और जनजातियों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक एक आवास देने का कार्य होगा। सीएम योगी ने प्रदेश में चल रही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि सरकार में कार्य करने की इच्छा शक्ति होती है तो परिणाम भी दिखते हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं को प्रमाणपत्र, लैपटॉप एवं टूलकिट प्रदान किया। वहीं लोकसंगीत, शिक्षा, चिकित्सा, खेल, समाजसेवा, न्यायिक और सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 11 महिलाओं को विंध्य शक्ति सम्मान से सम्मानित किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी देवी के मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। सीएम योगी ने यहां निमार्णाधीन विंध्य कॉरीडोर का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मुख्यमंत्री में मंदिर परिसर में बच्चों के साथ भी समय बिताया और उन्हें टॉफियां दी।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश सरकार में मंत्री आशीष पटेल, राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य, अरुण सिंह और रामशकल, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, एमएलसी विनीत सिंह, विधायकगण रत्नाकर मिश्रा, रमाशंकर सिंह, अनुराग सिंह, डॉ विनोद कुमार बिंद और रिंकी कोल सहित बीजेपी एवं अपना दल के नेतागण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के सवाल पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एक सवाल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...