back to top

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत का माहौल, हरियाणा का झज्जर रहा केंद्र

नई दिल्ली। गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को हिला कर रख दिया। सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर आए इन झटकों से कुछ सेकंड के लिए धरती कांप उठी। झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर अपने-अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर अनुमानित 4.4 मापी गई है, जबकि इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में था, जो दिल्ली से लगभग 51 किलोमीटर दूर स्थित है। बताया जा रहा है कि भूकंप करीब 10 किलोमीटर की गहराई में आया।

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में यह झटके करीब 10 सेकंड तक महसूस किए गए। भूकंप के कारण किसी प्रकार की जान-माल की क्षति की फिलहाल कोई सूचना नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल जरूर देखने को मिला।

बहुत से लोग अचानक कंपन महसूस करते ही घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। ऑफिस में काम कर रहे कर्मचारियों ने झटके लगते ही इमारतों से बाहर भागने में ही अपनी भलाई समझी। स्कूलों में भी शिक्षक और बच्चे सुरक्षा की दृष्टि से खुले मैदानों की ओर दौड़ पड़े।

इससे पहले 17 फरवरी को भी दिल्ली-एनसीआर में सुबह 5:36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय भी भूकंप की तीव्रता तेज थी और इसका केंद्र नई दिल्ली बताया गया था, जिसकी गहराई 5 किलोमीटर थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली-NCR सिस्मिक ज़ोन IV में आता है, जो भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में लोगों को भूकंप के दौरान सुरक्षा के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

RELATED ARTICLES

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में होगा संशोधन, मंत्रालय ने सप्लायर्स को पांच साल की जेल का सुझाव रखा

नयी दिल्ली। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और वितरण को अपराध की श्रेणी में लाने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर...

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित...

आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश पहले क्वालीफायर में जगह बनाने पर

हैदराबाद। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को यहां अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी...