back to top

टेस्ट सीरीज : विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अभ्यास सत्र में बहाया पसीना

सेंचुरियन। विश्व कप के निराशाजनक फाइनल को एक महीना बीत चुका है और इसकी टीस अब तक कायम है लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली ने रविवार को यहां टेस्ट श्रृंखला के अभ्यास के दौरान बिना बातचीत किये पसीना बहाया क्योंकि वे जानते हैं कि आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है।

भारतीय क्रिकेट टीम 31 साल से दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट श्रृंखला नहीं जीत सकी है और अपने करियर के अंतिम पड़ाव में कोहली और रोहित वो ही हासिल करना चाहेंगे जो कोई अन्य भारतीय टीम नहीं कर सकी है। कोहली परिवार के साथ छोटे ब्रेक के बाद लंदन से यहां पहुंचे हैं और रोहित विश्व कप के बाद तीन हफ्ते तक खुद को मीडिया से दूर रखने के बाद अभ्यास के दौरान थोड़े सहज दिखे।

दोनों ने अलग अलग नेट और मध्य पिच पर अभ्यास किया। एक घंटे से ज्यादा समय तक थ्रोडाउन का सामना भी किया। दोनों खिलाड़ियों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई जबकि दोनों ने बीच बीच में छोटे ब्रेक भी लिये। यह सब विश्व कप के दौरान अभ्यास सत्र से काफी अलग था क्योंकि तब ध्यान अपने अभ्यास और हंसी मजाक पर भी लगा होता था।

कोच राहुल द्रविड़ की नजरें मध्य नेट पर गड़ी थीं जहां केएल राहुल पैड लगाये मौजूद थे। कोना भरत ने पहले घंटे में विकेटकीपिंग ग्लव्ज नहीं पहने जिससे कोई शक नहीं रह गया कि विकेटकीपिंग कौन करेगा। स्लिप में खिलाड़ियों के साथ जब राहुल ने विकेटकीपिंग तो यह साफ हो गया और उनके साथ युवा यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल मौजूद थे।

सुपरस्पोर्ट पार्क में सभी खिलाड़ियों ने तीन घंटे तक कड़ा अभ्यास किया। इस शांति के बीच रोहित का मजाकिया अंदाज बरकरार रखा जिन्होंने एक मशहूर यूट्यूबर के साथ मजाक करते हुए कहा कि श्रृंखला कवर करने आये दूसरे पत्रकारों की ओर इशारा करते हुए तुम्हारे लिए चुनौती है क्योंकि अन्य भी यहां पर मौजूद हैं। रोहित और जायसवाल सबसे पहले नेट पर पहुंचे, उन्होंने बारी बारी जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर की गेंदों का सामना किया।

रोहित ने अश्विन की गेंद को स्वीप कर दिखाया कि जहां तक सलामी बल्लेबाजी का संबंध है तो उनमें कुछ नहीं बदला है। इसी दौरान कोहली भी आ गये और उन्होंने कोच द्रविड़ से थोड़ी बातचीत की जो रोहित को बल्लेबाजी करते हुए देख रहे थे। कुछ देर बाद कोहली पैड पहनकर थ्रोडाउन नेट पर आ गये जहां रोहित और जायसवाल भी कुछ देर में पहुंच गये। रोहित ने अपने युवा सलामी जोड़ीदार से पूछा, तुझको पहले जाना है कि मैं जाऊं।

एक थ्रोडाउन विशेषज्ञ दयानंद ने कप्तान से पूछा, दादा आपके लिए कौन सा गेंदबाज रखें, दायें हाथ वाला या बायें हाथ वाला। कप्तान को किसी से भी कोई परेशानी नहीं थी जिन्होंने नेट बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया था। दोनों ने अच्छा डिफेंस दिखाया, लेंथ पर काफी गेंद छोड़ीं और कभी कभार ड्राइव शॉट भी लगाये और एक दूसरे की बल्लेबाजी भी देखी। बाद में रोहित जायसवाल और गिल को पुल शॉट लगाते हुए शरीर का संतुलन बनाने के बारे में बताते दिखे जिन्हें भविष्य के रोहित-कोहली की जोड़ी कहा जाता है।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...