back to top

सीआरपीएफ दल पर आतंकी हमला

पाक में शिविरों में घुसपैठ की फिराक में तैयार बैठे हैं 250-300 आतंकी : पुलिस प्रमुख

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को केन्द्रीय रिजÞर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सड़क सुरक्षा दल पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि क्रालचेक पर आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के सड़क सुरक्षा दल पर हमला किया। रोड ओपनिंग पार्टी या सड़क सुरक्षा दल वह दस्ता है, जिसे काफिलों के गुजरने से पहले किसी मार्ग की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है।

दूसरी ओर, जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने मंगलवार को कहा कि फरवरी में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम की बहाली के बाद घुसपैठ के करीब करीब थमने के बाद अब आतंकवादियों को सीमा पार धकेलने की कोशिश चल रही है तथा 250 से 300 आतंकवादी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इस पार आने के लिए वहां शिविरों में मौके की बाट जोह रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस के संज्ञान में 57 ऐसे मामले सामने आये हैं जहां अध्ययन के लिए वैध दस्तावेज या पर्यटक वीजा पर पाकिस्तान गये स्थानीय युवक आतंकवादी बन गये। वहीं, शहर के भीड़भाड़ भरे अमीरा कदल इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला किया जिसमें एक नागरिक घायल हो गया।

अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने अमीरा कदल पुल के पास सुरक्षा बल के जवानों पर ग्रेनेड फेंका, जो सड़क किनारे फट गया। उन्होंने बताया कि विस्फोट में तारिक अहमद घायल हो गया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। वहीं, जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में दो व्यक्तियों के पास से 25.81 लाख बरामद किए गए और उन्हें आतंकवाद के वित्तपोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने सेना के जवानों के साथ मिलकर मंगलवार को नियंत्रण रेखा के समीप कांगा भ्रूति गांव में कई स्थानों पर छापा मारा एवं 25,81,500 रूपये जब्त किये। उन्होंने बताया कि ये पैसे आतंकवाद के वित्त पोषण के लिए थे और इस सिलसिले में मोहम्मद शकील एवं मोहम्मद अलयास को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार मेंढर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

अमेरिका : स्टार्स एंड स्ट्राइप्स के प्रधान संपादक, पत्रकार बर्खास्त

न्यूयॉर्क। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने अपने अधीन आने वाले सैन्य समाचार पत्र ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ की संपादकीय स्वतंत्रता में किसी भी तरह के...

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

खरगे ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल- देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो...

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ोतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर...

नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता

लुसाने। भारतीय भाला फेंक के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक साल से अधिक समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन शुक्रवार को यहां...