back to top

अयोध्या में मंदिर कोरोना वायरस के मद्देनजर एहतियात के साथ खुला

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर दो महीने बाद सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए खुल गया। हालांकि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उपाय लागू किए गए हैं। मंदिर सुबह आठ बजे से अपराह्न एक बजे तक और उसके बाद अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक प्रतिदिन आठ घंटे के लिए खुलेगा। पहले दिन कुछ ही श्रद्धालु मंदिर आए।

प्रशासन ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के वर्तमान चरण के दौरान धार्मिक स्थलों में एक समय में पांच व्यक्तियों की मौजूदगी की सीमा तय की है। मंदिर के प्रमुख पुजारी आचार्य सत्एंद्र दास के अनुसार एक समय में मंदिर में केवल पांच लोगों को दर्शन करने की इजाजत दी जाएगी और लोगों को 15 मीटर की दूरी से रामलला की मूर्ति के दर्शन करने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, पूर्व की तरह प्रसाद की इजाजत नहीं होगी। श्रद्धालुओं को कोरोना वायरस प्रोटोकोल का पालन करना होगा। रेजीडेंट मजिस्ट्रेट के डी शर्मा ने कहा कि हालांकि प्रसाद की इजाजत नहीं है लेकिन श्रद्धालु दानपात्र में पैसे डाल सकते हैं।

यह पूछे जाने पर पाबंदियों के चलते कुछ ही लोग मंदिर में दर्शन कर पाएंगे, उन्होंने कहा, अभी लोगों के कम ही संख्या में आने की उम्मीद है। इसलिए कोई समस्या नहीं है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर हम उसके अनुसार निर्णय करेंगे।

RELATED ARTICLES

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

अमेरिका : स्टार्स एंड स्ट्राइप्स के प्रधान संपादक, पत्रकार बर्खास्त

न्यूयॉर्क। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने अपने अधीन आने वाले सैन्य समाचार पत्र ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ की संपादकीय स्वतंत्रता में किसी भी तरह के...

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

खरगे ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल- देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो...

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ोतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर...

नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता

लुसाने। भारतीय भाला फेंक के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक साल से अधिक समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन शुक्रवार को यहां...