back to top

दूरसंचार कंपनियों को 31 मार्च तक कुल एजीआर बकाए का 10 प्रतिशत चुकाना होगा

नई दिल्ली। सरकारी सूत्रों का कहना है कि भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया सहित तमाम दूरसंचार कंपनियों, को समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाए का 10 प्रतिशत मार्च 2021 तक भुगतान करना होगा और उनके द्वारा पहले किए गए आशिंक भुगतान से इसमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

वर्तमान में परिचालन वाली दूरसंचार कंपनियों द्वारा 31 मार्च तक 12,921 करोड़ रुपये का बकाया दिए जाने की उम्मीद है, जिसमें से करीब 80 प्रतिशत भुगतान वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल को करना है। दूरसंचार विभाग (डीओटी) के एक अधिकारी ने बताया, उच्चतम न्यायालय का आदेश एकदम स्पष्ट है कि दूरसंचार कंपनियों को डीओटी द्वारा मांगी गई कुल बकाया राशि का 10 प्रतिशत 31 मार्च 2021 तक चुकाना होगा।

डीओटी ने पहले ही पूरे एजीआर बयाए की मांग की है। दूरसंचार कंपनियों को अगले वित्त वर्ष से 10 वर्षीय किस्तों में बकाए का भुगतान करना है। अधिकारी के अनुसार वोडाफोन आइडिया को लगभग 5,825 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल को 4,398 करोड़ रुपये चुकाने होंगे, जिनका कुल बकाया क्रमश: 58,254 करोड़ रुपये और 43,980 करोड़ रुपये है। उक्त बकाया राशि डीओटी ने शीर्ष अदालत में बताई थी।

अधिकारी ने कहा कि यह भुगतान इस बात के बावजूद करना है कि वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने आंशिक भुगतान के तौर पर क्रमश: 7,854 करोड़ रुपये और 18,004 करोड़ रुपये अब तक चुका दिए हैं। अधिकारी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय को इन भुगतानों के बारे में पहले ही पता था। फिर भी उन्होंने स्पष्ट रूप से डीओटी द्वारा मांगे गए कुल बकाए के 10 प्रतिशत का उल्लेख किया है।

इसी तरह बीएसएनएल और एमटीएनएल, जिन्होंने कोई भुगतान नहीं किया है, उन्हें इस वित्त वर्ष के अंत तक क्रमश: 583.5 करोड़ रुपये और 435 करोड़ रुपये चुकाने होंगे। यह पूछने पर कि क्या डीओटी बकाया भुगतान की किस्त चुकाने के लिए कोई मांग नोटिस जारी करेगा, अधिकारी ने कहा कि किसी भी नोटिस की जरूरत नहीं है, क्योंकि शीर्ष अदालत का आदेश पहले से ही है और कंपनियों को भुगतान के बारे में पता है, जो उन्हें करना है। सिर्फ रिलायंस जियो को कोई भुगतान नहीं करना है, क्योंकि उसने 195.18 करोड़ रुपये का पूरा बकाया चुका दिया है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...