back to top

दीक्षा एप के माध्यम से छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन प्रशिक्षण देंगे शिक्षक  

  •  76926 शिक्षक घर बैठे अपने सुविधानुसार समय में प्रशिक्षण कर रहे पूर्ण
लखनऊ। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी ने बताया कि विश्वव्यापी कोविड-19 महामारी के कारण राष्ट्र आज लाकडाउन की स्थिति में है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस चुनौती को एक अवसर के रूप में स्वीकार करते हुए विभाग की ओर शिक्षकों के सतत कौशल विकास और छात्र-छात्राओं के सीखने के लिए गैर परम्परागत प्रणाली को अपनाते हुए डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म से जोड़ने का कार्य अभूतपूर्व स्तर पर किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग शिक्षकों के इन-सर्विस प्रशिक्षण की प्रक्रिया को पूरी तरह से आन लाइन करने की महत्वकांक्षी कवायद में जुट गया है। वर्तमान प्रचिलित शिक्षक प्रशिक्षण व्यवस्था को सुगम मितव्ययी व सुलभ बनाने के लिए दीक्षा एप के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण का निर्णय लेते हुए इस दिशा में एक अच्छा प्रयास किया गया है।
विभाग द्वारा इस लाकडाउन की अवधि का सदुपयोग करते हुए बिना किसी अतिरिक्त व्यय के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा विकसित दीक्षा एप के माध्यम से यह प्रशिक्षण शुरू हो गया है। डॉ. द्विवेदी ने बताया कि प्रशिक्षण की शुरूआत करते हुए दीक्षा एप पर 33 प्रशिक्षण कोर्स डाले गये हैं। यह प्रशिक्षण कोर्स पैडागाजी (शिक्षण शास्त्र), ऐक्टिविटी बेस्ड लर्निंग, उपचारात्मक शिक्षा, लर्निंग आउटकम इत्यादि विषयों पर आधारित है, जिनमें अद्यतन 1.54 लाख ने पंजीकरण कराते हुए 76926 शिक्षक घर बैठे अपने सुविधानुसार समय में यह प्रशिक्षण पूर्ण कर रहे हैं।
उन्होेने बताया कि परिषदीय शिक्षकों के लिए शुरू में यह प्रशिक्षण स्वैच्छिक रखा गया है। विभाग की योजना है कि कालान्तर में सभी शिक्षकों के सेवारत प्रशिक्षण ऑनलाइन ही दीक्षा एप के माध्यम से कराए जायेंगे। शिक्षकों द्वारा मानव सम्पदा पर अपने पंजीकृत मोबाईल नम्बर से स्वह पद करते हुए ओटीपी और अपने कोड से स्वयं को प्रमाणीकृत करेंगे तथा प्रशिक्षण में सम्मिलित होकर कोर्स पूर्ण करेंगे।
प्रथम चरण में 20 जुलाई तक चलेगा प्रशिक्षण
डॉ. द्विवेदी ने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के शिक्षकों के लिए औपचारिक रूप से दीक्षा ऑनलाइन प्रशिक्षण एक मई से शुरू किया है। इसके लिए राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा एक कैलेण्डर भी जारी किया गया है, जिसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 5000 शिक्षक अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर से स्वह पद करते हुए स्वप्रमाणीकरण कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शिक्षकों के लिए 12 प्रशिक्षण कोर्स उपलब्ध कराये गये हैं और वह सभी कोर्स समस्त शिक्षकों को निर्धारित अवधि में कैलेण्डर में दिये गये लिंक पर क्लिक करके अथवा कैलेण्डर में दिये गये क्यूआर कोड का स्केन करके प्रति सप्ताह एक कोर्स पूरा करना है। प्रथम चरण में यह प्रशिक्षण 20 जुलाई तक चलाया जायेगा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...