back to top

ब्रिलियंट कान्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस

लखनऊ, मोहिबुल्लापुर।
ब्रिलियंट कान्वेंट स्कूल, भरत नगर, मोहिबुल्लापुर में आज शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमा पूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् व दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा डॉ. राधाकृष्णन के जीवन परिचय एवं उनके शैक्षणिक विचारों की प्रस्तुति से हुई। उन्होंने शिक्षा के महत्व, शिक्षक के प्रति सम्मान तथा छात्र अनुशासन जैसे मूल्यों को रेखांकित करते हुए अपने विचार साझा किए।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका शुक्ला ने भी इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक आदर्श शिक्षक और अनुशासित छात्र ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में छात्रों ने अपने शिक्षकों को उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया और उन्हें विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन एवं पोस्टर मेकिंग जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन ने न केवल शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया, बल्कि छात्रों को भी शिक्षा और जीवन मूल्यों की गहराई को समझने का अवसर प्रदान किया।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

सीएम योगी बोले- भारत और जापान साथ आएंगे तो दोनों देशों के बच्‍चों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे

लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि भारत और जापान की ताकतें साथ आएंगी तो दोनों देशों के बच्‍चों के बेहतर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...