back to top

घर के नजदीक हो सकेगी टीबी की जांच

शुरू हुई मोबाइल वैन सुविधा

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। टीबी यानि क्षय रोगियों को घर के पास ही इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए मोबाइन वैन की शुरूआत की गयी है। इसका शुभारम्भ गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शी का तालाब(बीकेटी) से हुआ। जहां मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

जिला क्षय रोग अधिकारी डा. ए.के.सिंघल ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। टीबी संभावित मरीज को जांच के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा घर के समीप ही उसे मिलेगी। वैन में ट्रू नॉट और एक्सरे मशीन है, जिसके माध्यम से टीबी की जांच की जायेगी। जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा कि यह वैन दो से 29 नवंबर के मध्य बक्शी का तालाब ब्लॉक के 18 गांव में जाकर संभावित टीबी रोगियों की जांच करेगी।

इस दौरान यह मोबाइल वैन 43,814 की आबादी को आच्छादित करेगी। इन 18 गांवों में वर्तमान में टीबी के कुल 44 सक्रिय केस हैं। इससे पहले 17 से 26 अक्टूबर के मध्य कुल सात कार्यादिवसों में वैन द्वारा जिला कारागृह में 4443 बंदियों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें से 326 बंदियों में टीबी के संभावित लक्षण पाए गए इनमें से 137 की ट्रूनॉट मशीन द्वारा जांच की गई और 189 का एक्सरे किया गया। जिसमे से 42 बंदियों में टीबी की पुष्टि हुई । सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है।

जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा कि इस पूरे कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों का भी सहयोग लिया जायेगा। ग्राम प्रधान टीबी मुक्त पंचायत अभियान की अहम कड़ी हैं। और यह पूरी कवायद टीबी मुक्त पंचायत अभियान का ही एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि साल 2025 तक देश से टीबी उन्मूलन का एक अहम हिस्सा अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कर, संभावित टीबी रोगियों की जांच कर टीबी रोगियों की पहचान करना है जिससे की उनका इलाज शुरू किया जा सके।

अन्यथा यह टीबी रोगी अनजाने में ही अन्य लोगों को संक्रमित करेंगे। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा. जे.पी.सिंह, पीपीएम समन्वयक रामजी वर्मा, बीसीपीएम डा.सब्बन अली, एसटीएलएस जन्मेजय सिंह, एस टीएस अजीत यादव, डा. शाहनवाज हुसैन, डा. अनिता, टीबी एचवी विवेक बाजपेई, लैब टेक्नीशियन मनीष कुमार,मेदांता सी एस आर से रंजन श्रीवास्तव, नीरज शर्मा, मोबाइल वैन में मेदांता सीएस आर की उप प्रबंधक खुशबू और नर्सिंग असिस्टेंट विशाल रावत मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...