back to top

मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा

मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। ये घोषणा उन्होंने भोपाल के डीबी मॉल में आयोजित फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग के बाद की जहां मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म में अहम किरदार निभा रहे अनुपम खेर, लीड एक्ट्रेस शुभांगी दत्त और अन्य कलाकारों के साथ फिल्म देखी।

फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ऐसी सार्थक और प्रेरणादायी फिल्मों को प्रोत्साहित करेगी। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, तुलसीराम सिलावट, गोंविद सिंह राजपूत, संस्कृति, धर्मेंद्र लोधी, भगवान दास सबनानी भी उपस्थित रहे।

फिल्म तन्वी द ग्रेट का निर्देशन अनुपम खेर ने किया है। फिल्म की कहानी एक ऑटिस्टिक लड़की तन्वी रैना के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दिवंगत पिता कैप्टन समर रैना के सपने को पूरा करने की ठान लेती है। फिल्म में शुभांगी दत्त ने तन्वी का किरदार निभाया है, जबकि अनुपम खेर उनके दादाजी कर्नल प्रताप रैना की भूमिका में हैं। फिल्म में बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी, करण टैकर, अरविंद स्वामी और ब्रिटिश अभिनेता इयान ग्लेन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

मुख्यमंत्री ने फिल्म देखने के बाद उसकी खासी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ये महज़ फिल्म नहीं है बल्कि हम सबके लिए एक सामाजिक संदेश है। इसी के साथ उन्होंने फिल्म को कर-मुक्त करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्मों पर टैक्स लगाना सामाजिक जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने जैसा है। मुख्यमंत्री ने सभी से इस फिल्म को देखनी की अपील भी की। बता दें कि यह मध्यप्रदेश में पिछले 19 महीनों में टैक्स फ्री होने वाली चौथी फिल्म है। इससे पहले ‘द केरल स्टोरी’, ‘आर्टिकल 370’ और ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को भी राज्य में टैक्स फ्री किया गया था।

तन्वी द ग्रेट फिल्म के टैक्स फ्री होने पर अनुपम खेर ने जताया आभार
मध्यप्रदेश में तन्वी द ग्रेट फिल्म के टैक्स फ्री होने के बाद अभिनेता और निर्देशक अनुपम खेर ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और एमपी सरकार का आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘हमारा सौभाग्य है कि आप हमारी फ़िल्म थिएटर में देखने आए। आपने ना सिर्फ हमारी फ़िल्म को सराहा बल्कि हमारी फ़िल्म के जज़्बे को देखकर इसे टैक्स फ्री भी घोषित कर दिया। ये आपकी सामाजिक मुद्दों और सेना के प्रति विशेष भावना दर्शाता है। आपका और आपके मंत्री मंडल और अन्य कर्मचारियों का हृदय से धन्यवाद। फिल्म के बारे में बताते हुए अनुपम खेर ने कहा कि ऐसी फिल्म है जो हमें भारतीय होने पर गर्व महसूस कराती है। ये फिल्म अच्छाई की कहानी है।

RELATED ARTICLES

चर्चित आलोचक वीरेंद्र यादव का निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर

लखनऊ। प्रेमचंद संबंधी बहसों और 1857 के विमर्श पर लेखन के लिए से चर्चित आलोचक वीरेंद्र यादव का शुक्रवार को हृदय गति रुकने से...

नृत्य-नाटिका बूंद-बूंद मिलकर बने लहर राष्ट्रीय भावना को समर्पित

युवा दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गयालखनऊ। दयाल पैराडाइज, गोमती नगर लखनऊ में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित सत्कार समिट में संस्था विजय...

प्रेम और कविता की गतिमय अभिव्यक्ति ‘साहिर: हर इक पल का शायर’

संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में हुआ मंचनलखनऊ। राजीव प्रधान द्वारा अवध कॉन्क्लेव तथा आकृति सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के सहयोग से...

चर्चित आलोचक वीरेंद्र यादव का निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर

लखनऊ। प्रेमचंद संबंधी बहसों और 1857 के विमर्श पर लेखन के लिए से चर्चित आलोचक वीरेंद्र यादव का शुक्रवार को हृदय गति रुकने से...

नृत्य-नाटिका बूंद-बूंद मिलकर बने लहर राष्ट्रीय भावना को समर्पित

युवा दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गयालखनऊ। दयाल पैराडाइज, गोमती नगर लखनऊ में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित सत्कार समिट में संस्था विजय...

प्रेम और कविता की गतिमय अभिव्यक्ति ‘साहिर: हर इक पल का शायर’

संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में हुआ मंचनलखनऊ। राजीव प्रधान द्वारा अवध कॉन्क्लेव तथा आकृति सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के सहयोग से...

कथा में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तृतीय दिवसलखनऊ। मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर के पावन प्रांगण में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण...

यूपीएसएनए की ओर से अयोध्या में होगा ध्रुपद समारोह

ध्रुपद गायन के साथ-साथ पखावज, विचित्र वीणा और सुरबहार का वादन भी सुनने को मिलेगा लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा अयोध्या के प्रमोदवन...

करें प्रमुदित हृदय से आइये आभार हिन्दी का…

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की ओर से सरस काव्य समारोह का आयोजनलखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ.प्र. द्वारा संस्थान कार्यालय में अपराह्न विश्व हिन्दी...