back to top

राजनाथ-आस्टिन के बीच वार्ता: भारत, अमेरिका ने रक्षा व रणनीतिक सहयोग बढ़ाने का लिया संकल्प

नयी दिल्ली। भारत और अमेरिका ने सेनाओं के बीच आपसी भागीदारी, सूचना साझा करने और साजो-सामान संबंधी सहयोग समेत वैश्विक रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने तथा इलाके में चीन के बढ़ते हठधर्मिता के बीच एक मुक्त, खुले एवं समावेशी हिंद-प्रशांत के लिए काम करने का शनिवार को संकल्प लिया।

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड आस्टिन से मुलाकात के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों ने भारतीय सेना और अमेरिका की हिंद-प्रशांत कमान, मध्य कमान और अफ्रीका कमान के बीच सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से विभिन्न मुद्दों पर हुई वार्ता के बाद अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड आॅस्टिन ने कहा, भारत-अमेरिका साझेदारी को बढ़ाना बाइडन प्रशासन की प्राथमिकता है और वैश्विक स्तर पर तेजी से बदल रही परिस्थितियों में भारत महत्वपूर्ण साझेदार है और इलाके को लेकर वाशिंगटन की नीति का मुख्य स्तंभ है।

उन्होंने कहा, हम भारत के साथ व्यापक एवं आगे बढ़ने वाली साझेदारी को लेकर प्रतिबद्धता को दोहराता है और इलाके के संबध में हमारी नीति में भारत मुख्य स्तंभ है। आस्टिन ने कहा कि यह अमेरिका के नए प्रशासन की विदेश नीति की प्रथमिकताओं का स्पष्ट संकेत है। बातचीत को व्यापक और लाभादायक करार देते हुए सिंह ने कहा कि दोनों नेताओं ने भारतीय सेना और अमेरिका की हिंद-प्रशांत कमान, मध्य कमान और अफ्रीका कमान के बीच सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की का पूरा लाभ उठाने के लिए मिलकर काम करने को इच्छुक हैं।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...