back to top

जिलों में भी किया जाये अस्पतालों का औचक निरीक्षण : योगी

लखनऊ। डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संसथान के भ्रमण के एक दिन बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में साफ-सफाई तथा मरीजों के बैठने आदि की व्यवस्था अच्छी है। अस्पताल के डॉक्टर पूरे मनोयोग से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस चिकित्सालय में प्रदान की जा रही सेवाएं एक आदर्श अस्पताल की तरह हैं।

अपने औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हॉस्पिटल की इमरजेंसी सेवाओं पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि रोगियों को नियमित देखा जा रहा है। हॉस्पिटल में ज़रूरी ऑपरेशन भी शुरू हो गये हैं। उन्होंने अस्पताल से सटे क्वारंटीन सेण्टर का भी निरीक्षण करते हुए इसकी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

टीम-11 के साथ लॉकडाउन की समीक्षा करते हुए योगी ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पिछले दो दिनों में अलग-अलग चिकित्सा संस्थानों के निरीक्षण की तारीफ करते हुए कहा कि यह कार्य जिलों में भी तेजी से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने सभी जिलों में मेडिकल संक्रमण से बचाव के सभी उपाय करते हुए इमरजेंसी सेवाओं और ज़रूरी ऑपरेशन की कार्यवाही तुरंत शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी सेवाओं एवं ज़रूरी ऑपरेशन सेवा के बढ़ने से गरीब और जरूरतमन्द लोगों को मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी कोविड अस्पतालों में डाॅक्टर नियमित राउण्ड लें। चिकित्सालयों में साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था के साथ-साथ बायो-मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के समुचित प्रबन्ध किए जाएं। मेडिकल इंफेक्शन से चिकित्साकर्मियों को सुरक्षित रखने के लिए डाॅक्टरों, पैरामेडिकल एवं नर्सिंग स्टाफ तथा एम्बुलेंस के चालकों का नियमित प्रशिक्षण किया जाए।

सभी जिलों में पीपीई किट, एन-95 मास्क, थ्री-लेयर मास्क, ग्लव्स तथा सेनिटाइजर जैसी मेडिकल सुरक्षा सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। अस्पतालों में ऑक्सीजन की सुचारु उपलब्धता के सभी इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कोविड हॉस्पिटलों में बेड की संख्या को 30 मई तक बढ़ाकर एक लाख बेड किए जाने के निर्देश भी दिए।

बताते चलें कि इससे पहले बुधवार को भी मुख्यमंत्री ने लखनऊ में डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का आकस्मिक निरीक्षण किया। वहां पर लोगों से बातचीत करने के साथ ही मिल रही सुविधा तथा अस्पताल की सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इन सभी सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभागों तथा प्रशासन को टीम भावना के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन… महिला आरक्षण पर घेरा विपक्ष, सीएम योगी ने भरी हुंकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह मार्च उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से शुरू होकर सिविल अस्पताल और हजरतगंज चौराहे के रास्ते...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन… महिला आरक्षण पर घेरा विपक्ष, सीएम योगी ने भरी हुंकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह मार्च उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से शुरू होकर सिविल अस्पताल और हजरतगंज चौराहे के रास्ते...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...