back to top

मणिपुर में महिलाओ से बर्बरता पर सुप्रीम कोर्ट का सुप्रीम आदेश

मणिपुर में 4 मई को राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में हुई घटना में महिलाओं को निर्वस्त्र करके 800 से 1000 लोगो के साथ घुमाने की घटना पूरे देश को असहनीय पीड़ा दे रही है। बुधवार को जब इस हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सरकार लेकर आम लोगों तक सभी के होश उड़ गए। इस मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने गुरुवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों के लिए मौत की सजा पर विचार कर रही है।

महिलाओं को नग्न घुमाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वीडियो देखकर हम बहुत परेशान हुए हैं। हम सरकार को वक्त देते हैं कि वो कदम उठाए। अगर वहां कुछ नहीं हुआ तो हम कदम उठाएंगे। मणिपुर पुलिस ने किडनैपिंग, गैंगरेप और हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकियों की तलाश जारी है। मणिपुर CM एन बीरेन सिंह ने कहा है कि हम सभी आरोपियों की मौत की सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

प्रधानमंत्री बोले- मेरा दिल पीड़ा और क्रोध से भरा है
PM मोदी ने कहा, ‘मेरा दिल आज पीड़ा और क्रोध से भरा है। ये घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मसार करने वाली घटना है। मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। ये बेइज्जती पूरे देश की हो रही है।’ उन्होंने कहा- ‘मैं सभी मुख्यमंत्रियों से कहता हूं कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करें। माताओं-बहनों की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाएं। हिंदुस्तान के किसी भी कोने या किसी भी राज्य में राजनीतिक वाद-विवाद से ऊपर उठकर कानून-व्यवस्था और बहनों का सम्मान प्राथमिकता है।’

मैतेई लोगों की हत्या का एक और वीडियो वायरल

महिलाओं का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कई लोगों के शव दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट करने वाले शख्स ने दावा किया है कि ये वीडियो जून का है, जब कुकी समुदाय ने सुगनू इलाके के आसपास मैतेई गांवों में लोगों की हत्या की थी। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की पुलिस ने अभी तक पुष्टि नहीं की है। वीडियो शेयर करने वाले ने देश के तमाम मीडिया हाउस, केंद्रीय मंत्रियों और मणिपुर के मुख्यमंत्री को भी टैग किया है।

फेसबुक-ट्विटर पर वीडियो शेयर करने पर रोक

महिला आयोग के आपत्ति पर सरकार ने फेसबुक-ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्वस्त्र महिला की वीडियो को शेयर न करने का आदेश दिया है। आदेश का उल्लंघन होने पर केंद्र सरकार ट्विटर के खिलाफ एक्शन ले सकती है। ​​​​​​

 

RELATED ARTICLES

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह का निधन, राहुल गांधी ने शोक संवेदना जताई

जौनपुर/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के...

राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ. गोपालराव पाटिल का निधन

लातूर (महाराष्ट्र)। राज्यसभा के पूर्व सदस्य और प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपालराव पाटिल का मंगलवार सुबह यहां निधन हो गया। वह 94 वर्ष...

राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री मोदी ने सिविल सेवा दिवस पर लोक सेवकों को बधाई दी

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को सिविल सेवा दिवस पर लोक सेवकों को बधाई...

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...