back to top

सुप्रीम कोर्ट नीट-यूजी 2024 संबंधी याचिकाओं पर कल करेगा सुनवाई

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय विवादों से घिरी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2024 से संबंधित याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगा। इन याचिकाओं में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) की पांच मई को हुई परीक्षा में गड़बड़ी और कदाचार का आरोप लगाने वाली और इसे फिर से आयोजित करने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिकाएं भी शामिल हैं।

केंद्र और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को न्यायालय में कहा था कि गोपनीयता भंग होने के किसी साक्ष्य के बिना इस परीक्षा को रद्द करने का बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा क्योंकि इससे लाखों ईमानदार अभ्यर्थियों पर गंभीर असर पड़ सकता है। न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई आठ जुलाई की वाद सूची के अनुसार, प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला एवं न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ परीक्षा से संबंधित कुल 38 याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट-यूजी का आयोजन करती है। इस साल पांच मई को यह परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 571 शहरों के 4,750 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 23 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रश्न पत्र लीक समेत अनियमितताओं के आरोपों को लेकर कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए तथा विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को उठाया। परीक्षा में गड़बड़ी के संबंध में अदालतों में भी कई मामले दायर किए गए।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और एनटीए ने उन याचिकाओं का विरोध करते हुए अलग-अलग हलफनामे दाखिल किए हैं, जिनमें विवादों में रही इस परीक्षा को रद्द करने, दोबारा परीक्षा कराने और अदालत की निगरानी में जांच की मांग की गई है। उन्होंने अपने जवाब में कहा कि देश की प्रमुख जांच एजेंसी सीबीआई ने विभिन्न राज्यों में दर्ज मामलों को अपने हाथ में ले लिया है।

RELATED ARTICLES

बांदा में बोले सीएम योगी- बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का सीधे यमराज का टिकट कटेगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बुंदेलखंड के बांदा जिले में ₹710 करोड़ से अधिक की लागत वाली 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और...

रोहिणी हादसा: चार मंजिला इमारत धराशायी, तीन की जान गई, मलबे से जिंदा निकला मजदूर

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में बुधवार शाम एक नवनिर्मित चारमंजिला (ग्राउंड प्लस) इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में...

अमरनाथ यात्रा के लिए 8,150 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

जम्मू । जम्मू कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 8,150 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था जम्मू में...

कॉकरोच जनता पार्टी का 20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया कि वह मानसून सत्र के पहले दिन 20 जुलाई को संसद तक मार्च...

वायनाड में भूस्खलन में मृतक संख्या बढ़कर पांच हुई

वायनाड (केरल)। केरल के मंत्री ए.पी.अनिल कुमार और टी. सिद्दिकी ने बताया कि वायनाड भूस्खलन में आपदा स्थल से दो और शव मिलने के...

बिहार के गया में ट्रक से टकराकर कार में लगी आग, दो लोगों की जलकर मौत

पटना। बिहार के गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार के तड़के एक कार के ट्रक से टकराने के बाद उसमें आग लग...