back to top

छात्र को थप्पड़ मारने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को जारी किया नोटिस, 25 तक मांगा जवाब    

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को, एक छात्र को उसकी शिक्षिका के निर्देश पर उसके सहपाठियों द्वारा कथित तौर पर थप्पड़ मारे जाने के मामले की जांच पर स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की पीठ ने एसपी से छात्र और उसके माता-पिता की सुरक्षा के लिए किए गए उपायों के बारे में सूचित करने को भी कहा। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार को भी नोटिस जारी किया और 25 सितंबर तक उसका जवाब मांगा।

शीर्ष अदालत महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें छात्र को थप्पड़ मारने के मामले में शीघ्र जांच का अनुरोध किया गया था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने सांप्रदायिक टिप्पणी करने और गृहकार्य नहीं करने पर छात्रों को अपने एक मुस्लिम सहपाठी को थप्पड़ मारने का आदेश देने की आरोपी शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

मामले के संबंध में राज्य शिक्षा विभाग ने स्कूल को नोटिस भी भेजा था। स्कूल की शिक्षिका तृप्ता त्यागी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के एक दिन बाद मामला दर्ज किया गया था। वीडियो में शिक्षिका खुब्बापुर गांव के स्कूल में छात्रों से दूसरी कक्षा के छात्र को थप्पड़ मारने के लिए कहते और सांप्रदायिक टिप्पणी करते नजर आ रही थीं।–

यह खबर भी पढ़े —सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी : तमिलनाडु के मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे के खिलाफ रामपुर में मुकदमा दर्ज 

RELATED ARTICLES

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

NEET पेपर लीक आंदोलन के नेता अभिजीत दिपके को टाइफाइड, बोले- इस्तीफा तक जारी रहेगा संघर्ष

नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच एक अहम खबर सामने आई है। कॉकरोच जनता...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...

CWG 2026: झंडू कुमार ने रचा इतिहास, पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को दिलाया पहला ब्रॉन्ज

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का खाता पैरा पावरलिफ्टिंग से खुला है। बिहार के झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट वर्ग में शानदार...

NEET पेपर लीक आंदोलन के नेता अभिजीत दिपके को टाइफाइड, बोले- इस्तीफा तक जारी रहेगा संघर्ष

नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच एक अहम खबर सामने आई है। कॉकरोच जनता...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...