back to top

आतंकवादियों का समर्थन सपा समेत विपक्ष का आधिकारिक एजेंडा: स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संदिग्ध आतंकियों के खिलाफ कार्वाई कर रही उत्तर प्रदेश पुलिस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि आतंकवादियों का समर्थन, पोषण और संरक्षण समाजवादी पार्टी सहित विपक्ष के कई दलों का आधिकारिक एजेंडा है। भाजपा मुख्यालय से जारी बयान में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, पुलिस अपनी जान पर खेलकर आतंकवादियों को पकड़ रही है और दूसरी ओर राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर सपा मुखिया कह रहे हैं कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है। अगर पुलिस पर भरोसा नहीं है तो उन्हें पुलिस की सुरक्षा त्याग देनी चाहिए। सपा मुखिया ने इस देश व प्रदेश के जवानों के बलिदान, शौर्य व कर्तव्यनिष्ठा पर सवाल उठाकर पुलिस का मनोबल तोड़ने व आतंकी मुखियाओं को संरक्षण देने का प्रयास किया है।

 

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने रविवार को पत्रकारों को बताया था कि उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने अलकायदा समर्थित अंसार हिंद के सक्रिय सदस्यों लखनऊ के दुबग्गा निवासी मिनहाज अहमद तथा मडियांव के रहने वाले मसीरुद्दीन को लखनऊ में गिरफ्तार किया और उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक तथा एक पिस्तौल बरामद की।

 

इस गिरफ्तारी के कुछ ही देर बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एटीएस के आॅपरेशन पर टिप्पणी करने के लिए पूछे जाने पर पत्रकारों से कहा था, मैं उत्तर प्रदेश की पुलिस पर और खासकर भाजपा सरकार पर भरोसा नहीं कर सकता। सोमवार को स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि सपा मुखिया को यह बताना चाहिए कि उन्हें पुलिस और देश की सेना पर भरोसा क्यों नहीं है? किस पर भरोसा दिखाते हुए सपा मुखिया ने अपनी सरकार में आतंकवादियों का मुकदमा वापस लेने की कोशिश की थी।

 

उन्होंने आरोप लगाया, दरअसल, सपा सहित विपक्ष का भरोसा देश को तोड़ने की कोशिश करने वालों, दंगाइयों, अराजकों पर ज्यादा है। यही कारण है कि कांग्रेस के राज में जेल में आतंकवादी को बिरयानी खिलाई जा रही थी और सपा सरकार में दंगाइयों को हेलीकॉप्टर में बैठाकर मुख्यमंत्री कार्यालय लाकर उनका स्वागत किया जा रहा था। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया, आतंकियों के मारे जाने पर एक पार्टी की मुखिया के आंसू नहीं रुक रहे थे, यह देश भूला नहीं है कि कैसे विपक्ष ने हमारी बहादुर सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए थे। सिंह ने कहा, देश की सुरक्षा जैसे गंभीर मामले को विपक्ष को अपनी तुष्टिकरण की राजनीति व हार की कुंठा से अलग रखना चाहिए। लेकिन, विपक्ष भूल गया है कि यह योगी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार है जहां अपराधी और उनके आकाओं दोनों को नहीं बख्शा जाएगा और न ही पुलिस व सेना का मनोबल कमजोर होने दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...

ट्यूमर के ऑपरेशन की जगह काट दी जांघ, बीएचयू अस्पताल में सिस्टम की चूक ने ली बुजुर्ग की जान

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर का...

लोकसभा ने तीन पूर्व सदस्यों और गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। लोकसभा ने बृहस्पतिवार को तीन पूर्व सदस्यों और दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।सदन की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष...

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...

ट्यूमर के ऑपरेशन की जगह काट दी जांघ, बीएचयू अस्पताल में सिस्टम की चूक ने ली बुजुर्ग की जान

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर का...

लोकसभा ने तीन पूर्व सदस्यों और गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। लोकसभा ने बृहस्पतिवार को तीन पूर्व सदस्यों और दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।सदन की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष...

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...