back to top

तो इसलिए राजनीति में आए हैं सनी देओल

मुंबई: अभिनेता एवं भाजपा सांसद सनी देओल ने कहा कि वह लोगों की टिप्पणियों पर ध्यान नहीं देते हैं और चुपचाप अपना काम करने में विश्वास रखते हैं। देओल गुरदासपुर से सांसद निर्वाचित हुए हैं और लोकसभा में कम उपस्थिति की वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। अभिनेता ने आलोचनाओं को नजरअंदाज करते हुए कहा कि वह बिना शोर के अपने क्षेत्र के लिए काफी कुछ कर रहे हैं। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, मेरा दायित्व क्षेत्र में काम करना है न कि अपनी डपली बजाना। मेरा काम यह नहीं है कि वहां जाकर फोटो खिचवाऊं ताकि लोग कहें कि कितना अच्छा आदमी है, दान देता है। देओल ने कहा कि वह शोहरत की तलाश में रहने वाले व्यक्ति नहीं हैं।

 

अभिनेता से जब यह पूछा गया कि वह राजनीति, अभिनय और निर्देशन के बीच संतुलन कैसे बैठाते हैं तो उन्होंने कहा कि वह सभी जगह में अपना बेहतरीन देंगे। उन्होंने कहा, मैं राजनीति में इसलिए आया क्योंकि मेरी कुछ मान्यताएं हैं, जो कुछ मेरी क्षमता में होगा और वह मैं जरूर करूंगा। मुझे उसकी चिंता नहीं है। अभिनेता अभी ‘पल पल दिल के पास’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म के साथ उनके बेटे करण देओल फिल्मी दुनिया में प्रवेश करने जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...