back to top

मोदी के जन्मदिन पर सुलभ इंटरनेशनल ने प्रदेश के प्रमुख शहरों में मनाया स्वच्छता दिवस

लखनऊ।  स्वच्छता के क्षेत्र में काम कर रहे एक गैर सरकारी संगठन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर सफाई अभियान चलाया और इसे स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया। देश भर में शौचालयों की श्रृंखला चलाने वाले सुलभ इंटरनेशनल ने स्वच्छ भारत पर केंद्रित राष्ट्रव्यापी अभियान के हिस्से के रूप में, इस अवसर को चिह्नित करने के लिए वाराणसी, मथुरा, लखनऊ, प्रयागराज, आगरा, कानपुर और झांसी सहित सभी प्रमुख शहरों में जागरूकता अभियान, सफाई अभियान और सेमिनार आयोजित किये।

शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार स्वच्छता दिवसै के तहत आज भारत के प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए संगठन ने 71 स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। संगठन के संस्थापक डॉ. बिंदेश्वर पाठक ने इस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। पाठक ने प्रधानमंत्री के कल्याणकारी प्रयासों से करोड़ों लोगों के जीवन में आये बदलाव पर प्रकाश डाला। लखनऊ और अन्य स्थानों पर कार्यक्रम के दौरान सुलभ स्वयंसेवकों के स्वच्छता पहल के माध्यम से स्वच्छ भारत को अगले स्तर तक ले जाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। पाठक ने कहा पिछले सात वर्षों से हम देश के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रहे हैं। सफाई अभियान के अलावा लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य शहरों में भी पौधरोपण अभियान चलाया गया।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...