back to top

सुजीत पांडेय लखनऊ के और आलोक सिंह नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर, 16 आईपीएस के तबादले

लखनऊ। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज सुजीत पांडेय लखन के पहले पुलिस आयुक्त होंगे जबकि अपर पुलिस महानिदेशकापुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र आलोक सिंह नोएडा के पहले पुलिस आयुक्त होंगे। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने एक बयान में बताया कि आज 16 आईपीएस अधिकारियों के स्थानान्तरण किए गए है।

पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबंध पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नवीन अरोड़ा और पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ नीलाब्जा चौधरी संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ होंगे जबकि पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पीएसी मुख्यालय लखनऊ अखिलेश कुमार और पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार श्रीपर्णा गांगुली अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) होंगे। इसके अतिरिक्त छह और आईपीएस अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है।

पुलिस मुख्यालय से संबंध अपर पुलिस महानिदेशक संदीप सालुंके को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं उप्र बनाया गया है, जबकि अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं पद पर तैनात असीम अरूण अपर पुलिस महानिदेशक यूपी 112 बनाए गए है। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जय नारायण सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन बनाया गया है, जबकि कानपुर में इस पद पर तैनात प्रेम प्रकाश को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस मुख्यालय में तैनात पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार अब पुलिस महानिरीक्षक मेरठ बनाए गए है। जबकि पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार प्रशासन लव कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र बनाया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईपीएस जावीद अहमद को पुलिस महानिदेशक फायर सर्विसेज पद पर तैनात किया गया है, जबकि इस पद पर तैनात विश्वजीत महापात्रा को पुलिस महानिदेशक रूल्स एंड मैनुएल उप्र के पद पर नई तैनाती दी गई है। प्रतीक्षारत जीएल मीना को पुलिस महानिदेशक उप्र राज्य मानवाधिकार आयोग की जिम्मेदारी दी गई है जबकि इस पद तैनात डी.एल. रत्नम पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार बनाए गए है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...