back to top

करतारपुर गलियारे पर स्वामी का बयान निंदनीय, शिअद-भाजपा रुख स्पष्ट करे: कांग्रेस

चंडीगढ़: पंजाब के दो कैबिनेट मंत्रियों समेत प्रदेश के कई कांग्रेस नेताओं ने रविवार को भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी पर उनके इस बयान को लेकर प्रहार किया कि करतारपुर गलियारे पर काम राष्ट्रहित में बंद कर दिया जाना चाहिए। पार्टी के आठ विधायकों समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने स्वामी की निंदा की और कहा कि करतारपुर गलियारे पर उनके बयान से सिखों की भावनाएं आहत हुई हैं। एक संयुक्त बयान में विधायकों (हरप्रताप सिंह अजनाला, कुलजीत सिंह नागरा, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, फतेहजंग सिंह बाजवा, बरिंदरमीत सिंह पाहरा, कुलबीर सिंह जीरा, बलविंदर सिंह लड्डी और संतोख सिंह भलाईपुर) के अलावा पंजाब के मंत्रियों (सुखजिंदर सिंह रंधावा और भारत भूषण आशु) ने कहा कि भाजपा और उसकी सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा, पूरा पंजाब खासकर सिख समुदाय यह अच्छी तरह जानता है कि बादल परिवार को सिखों के हितों में काम करने के बजाय सत्ता से चिपके रहना पसंद है।

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गुरुद्वारों पर जीएसटी तथा भाजपा के एक नेता द्वारा इस गलियारे का विरोध समेत विभिन्न मुद्दों पर शिअद की चुप्पी साबित करती है कि इस पाप में भाजपा के साथ उसकी मिली-भगत है। स्वामी ने शनिवार को कहा था कि करतापुर गलियारे का काम राष्ट्रहित में रोका जाना चाहिए और पाकिस्तान के साथ किसी भी मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं होनी चाहिए। जब उनसे सिखों की भावनाओं के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि सिख राष्ट्रवादी होते हैं और वे इसे समझेंगे। पिछले साल एक बड़ी पहल के तहत भारत और पाकिस्तान करतारपुर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरदासपुर के बाबा नानक साहिब से जोड़ने के लिए एक गलियारा बनाने पर राजी हुए थे।

RELATED ARTICLES

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, अपराधबोध नजर आता है : राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार...

अब्दुल्ला ने जंतर-मंतर पर दिए गए बयान के लिए महबूबा परसाधा निशाना, पूछा- माफी कहां है?

श्रीनगर/नई दिल्ली। उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के बीच जंतर-मंतर बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...